नांगल चौधरी | अकबरपुर फ्लाईओवर के पास दर्दनाक हादसा : दो महिलाओं की मौत, दो गंभीर घायल, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| नांगल चौधरी
अकबरपुर हादसे में मृतक दोनों महिलाओं की तस्वीर
अकबरपुर हादसे में मृतक दोनों महिलाओं की तस्वीर।

नांगल चौधरी। नेशनल हाईवे-148बी पर अकबरपुर फ्लाईओवर के पास शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव शिमला निवासी परिवार नांगल कालिया गांव में रिश्तेदारों से मिलने आ रहा था। रास्ते में अकबरपुर फ्लाईओवर के पास उनकी बाइक खराब होने पर सभी सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार इनोवा कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में कमला देवी और भतेरी देवी की मौत हो गई, जबकि एक युवक और करीब 8 से 10 वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सबसे मार्मिक बात यह है कि मृतक महिला की मां का करीब 15 दिन पहले ही निधन हुआ था। परिवार शोक व्यक्त करने और रिश्तेदारों का हालचाल जानने नांगल कालिया आ रहा था, लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को एक और गहरे सदमे में डाल दिया।

पुलिस ने अज्ञात इनोवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी। नांगल पीपा में अंधड़ के बाद टूटे खंभों से बढ़ी परेशानी : ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

नितिन यादव
|
मुख्य रास्ता अवरुद्ध अंधड़ के बाद बिजली का खंभा टूटकर गिरा पड़ा
मुख्य रास्ता अवरुद्ध अंधड़ के बाद बिजली का खंभा टूटकर गिरा पड़ा
नांगल चौधरी। नांगल पीपा गांव में आए तेज अंधड़ और बारिश से भारी तबाही मची है। ग्रामीणों ने बताया कि अंधड़ के दौरान कई पेड़-पौधे उखड़ गए, मकानों की दीवारें ढह गईं, टीन शेड उड़ गईं और पानी की प्लास्टिक टंकियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं साथ ही कई बिजली के खं...
Continue Reading

नांगल चौधरी | तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का कहर : सिरोही-बहाली मार्ग पर टूटे बिजली पोल, किसानों को भारी नुकसान

नितिन यादव
|
सिरोही-बहाली मार्ग पर टूटे बिजली पोल तथा जमीन पर गिरी बिजली लाइन।
सिरोही-बहाली मार्ग पर टूटे बिजली पोल तथा जमीन पर गिरी बिजली लाइन।
नांगल चौधरी। शनिवार दोपहर अचानक बदले मौसम ने नांगल चौधरी क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर जनजीवन, बिजली व्यवस्था और किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। क्षेत...
Continue Reading

नांगल चौधरी | आर्य वीरांगना शिविर का भव्य समापन : बेटियों ने दिखाया शौर्य, आत्मरक्षा के दमदार प्रदर्शन से गूंजा परिसर, संस्कारों का दिया संदेश

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी | सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भोजावास में आयोजित छह दिवसीय आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर-2026 का भव्य समापन समारोह उत्साह, जोश और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एमडीएच के संरक्षक जितेंद्र...
Continue Reading
Advertisement

Trending