नारनौल | नशा मुक्ति केंद्रों पर औचक निरीक्षण : लाइसेंस व व्यवस्थाएं जांची, सभी रिकॉर्ड मिले सही

संवाददाता: जिला ब्यूरो
| नारनौल
टीम नागरिक अस्पताल नारनौल में
टीम नागरिक अस्पताल नारनौल में

नारनौल। जिले में नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली की जांच के लिए मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, गुप्तचर विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व मुख्यमंत्री उड़न दस्ता के सुरेंद्र कुमार ने किया, जिसमें डॉक्टर पंकज, डीसीओ प्रशांत और गुप्तचर विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।

सबसे पहले टीम सिंघाना रोड स्थित माधव नशा मुक्ति केंद्र पहुंची, जहां संचालक से लाइसेंस की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान केंद्र का लाइसेंस वैध पाया गया। इसके साथ ही वहां मौजूद उपकरणों और दवाइयों की भी जांच की गई, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप सही पाई गईं।

इसके बाद टीम नागरिक अस्पताल नारनौल में संचालित नशा मुक्ति केंद्र पहुंची। यहां भी लाइसेंस वैध मिला और निरीक्षण के दौरान तीन मरीज भर्ती पाए गए। अस्पताल स्टाफ की योग्यता और संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई, जो सभी सही पाए गए।

संयुक्त टीम ने बताया कि जिले के अन्य नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण भी इसी तरह जारी रहेगा, ताकि सभी केंद्र निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित होते रहें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | मानेसर मेयर का भाजपा में प्रवेश : विरोध के बीच बदली बाज़ी, अहीरवाल की राजनीति में राव इंद्रजीत की रणनीति चर्चा में

Array
|
मीडिया से बातचीत करते भाजपा के नेता
मीडिया से बातचीत करते भाजपा के नेता
रेवाड़ी। अहीरवाल की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है, जिसने क्षेत्रीय सियासत के समीकरणों को नई दिशा दे दी है। मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। यह घटनाक्रम उस समय सामने आया, जब पहले उनके निर्दलीय तौर ...
Continue Reading

नारनौल। आज रात गांव गुवानी में रुका प्रशासन: डीसी अनुपमा अंजलि ने चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं।

Array
|
डीसी अनुपमा अंजलि ने चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं
डीसी अनुपमा अंजलि ने चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं
नारनौल। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार गांवों में प्रशासन की सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत बुधवार रात जिला प्रशासन ने नारनौल के गांव गुवानी में रात्रि ठहराव किया। इस दौरान उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने ...
Continue Reading

नारनौल | जीएसटी टीम का आज औचक निरीक्षण : प्लाईवुड गोदाम के रिकॉर्ड खंगाले

Array
|
निरीक्षण के दौरान कागजातों का मिलान
निरीक्षण के दौरान कागजातों का मिलान
नारनौल। आज सुबह करीब 11 बजे जीएसटी विभाग रेवाड़ी की टीम ने शहर में एक प्लाईवुड गोदाम पर औचक निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जीएसटी दीपक वर्मा अपनी टीम के साथ शिव कॉलोनी निवासी सीताराम के गोदाम, जो शनि मंदिर के पास स्थित है, पर पहुंचे। ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: