नारनौल | सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां : जन-प्रतिनिधियों के साथ साझा किए विकास कार्य

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
बैठक में संबोधित करते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।
बैठक में संबोधित करते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।

नारनौल। केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह ने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर रेस्ट हाउस में विभिन्न गांवों से आए जन-प्रतिनिधियों के साथ सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को साझा किया। इस दौरान उन्होंने बिजली, पानी और स्वच्छता से संबंधित मुद्दों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। कार्यक्रम में नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव भी मौजूद रहे।

नारनौल में जन-प्रतिनिधियों को संबोधित करते सांसद धर्मबीर सिंह।

नारनौल में जन-प्रतिनिधियों को संबोधित करते सांसद धर्मबीर सिंह।

जन-प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि मई 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सुशासन का जो वादा किया था, आज उसका ऐतिहासिक रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के लगभग 25 करोड़ नागरिक बहुआयामी गरीबी से बाहर आए हैं, जिससे गरीबी दर 29.17 प्रतिशत से घटकर 11.28 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने कहा कि महंगाई दर भी 8.1 प्रतिशत से कम होकर 5.1 प्रतिशत तक पहुंची है, जिससे आम जनता को राहत मिली है।

सांसद ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत नल से जल की सुविधा 3.23 करोड़ से बढ़कर 15.85 करोड़ घरों तक पहुंच चुकी है और लाखों गांवों में शत-प्रतिशत कनेक्शन दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत घर-घर बिजली पहुंचाई गई है, जबकि उज्ज्वला योजना के माध्यम से 10.57 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं। इसके अलावा गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत करोड़ों लाभार्थियों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है।

उन्होंने महिलाओं और किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी उल्लेख किया। सांसद ने कहा कि आज देश में 3 करोड़ से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। किसानों के लिए कृषि बजट में बढ़ोतरी की गई है और पीएम किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से करोड़ों किसानों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है।

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि डिजिटल इंडिया, यूपीआई क्रांति और चंद्रयान-3 जैसी उपलब्धियों ने वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी : आईटीआई मैदान में हुआ पूर्वाभ्यास कार्यक्रम | 21 जून को श्रुति चौधरी करेंगी जिला स्तरीय आयोजन की अगुवाई

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
आईटीआई मैदान में योग अभ्यास करते नागरिक।
आईटीआई मैदान में योग अभ्यास करते नागरिक।
नारनौल। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में शुक्रवार को स्थानीय आईटीआई मैदान में जिला स्तरीय योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" तथा "योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा" रखी गई है।...
Continue Reading

नारनौल। राहुल गांधी का 56वां जन्मदिवस : गौसेवा और जनकल्याण कार्यों के साथ मनाया | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया सेवा का संदेश

रामचन्द्र सैनी
|
विपक्ष के नेता एवं सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस पर उपचार गौशाला में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया के नेतृत्व में गायों की सेवा करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विपक्ष के नेता एवं सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस पर उपचार गौशाला में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया के नेतृत्व में गायों की सेवा करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया एडवोकेट के नेतृत्व में विपक्ष के नेता एवं सांसद राहुल गांधी 56वां जन्मदिवस उपचार गौशाला में गायों को चारा, हरा चारा एवं सब्जियां खिलाकर मनाया गया। इस अवसर पर सत्यवीर झुकिया एडवोकेट ने कहा कि ...
Continue Reading

नारनौल | कोटपूतली हाईवे पर जल महल–कादीपुर कट बना हादसों का केंद्र : बृहस्पतिवार सुबह भीषण टक्कर में दो युवक गंभीर घायल

मंजीत सोनी
|
नारनौल | कोटपूतली की ओर जाने वाले हाईवे पर स्थित जल महल–कादीपुर कट पर बृहस्पतिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक बंजारा समुदाय से बताए जा रहे हैं, जो कादीपुर से ...
Continue Reading
Advertisement

Trending