फतेहाबाद | यूक्रेन युद्ध में कुम्हारिया के दूसरे युवक की मौत : रूसी आर्मी में भर्ती था, विजय पूनिया का शव गांव पहुंचा

संवाददाता: राजेश भाम्भू
| हरियाणा

फतेहाबाद। जिले के गांव कुम्हारिया से एक और दुखद खबर सामने आई है, जहां यूक्रेन युद्ध में फंसे दूसरे युवक की भी मौत हो गई। रूसी आर्मी में भर्ती विजय पूनिया का शव आज गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि इससे करीब 25 दिन पहले इसी गांव के युवक अंकित जांगड़ा की भी यूक्रेन युद्ध के दौरान मौत हो गई थी। अब विजय पूनिया की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। दोनों युवक बेहतर भविष्य और अच्छी कमाई की उम्मीद में रूस गए थे, जहां उन्हें कथित तौर पर लालच देकर रूसी सेना में भर्ती करवा दिया गया और बाद में युद्ध में भेज दिया गया।

विजय पूनिया के परिवार की हालत बेहद संवेदनशील है। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है और घर में मां व छोटा भाई ही हैं। परिजनों ने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, जुलाई-अगस्त 2025 के दौरान एक महिला द्वारा अंकित, विजय समेत करीब 15 युवकों को रूस में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था। बाद में परिवार का आरोप है कि युवकों को सेना में भर्ती कर यूक्रेन युद्ध में भेज दिया गया। परिजनों का कहना है कि 11 सितंबर 2025 के बाद से दोनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया था।

परिवारों ने युवकों की वापसी के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ में रूसी एंबेसी, विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय तक गुहार लगाई थी, लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका। इस मामले में गांव का एक अन्य युवक सोनू, जो उनके साथ रूस गया था, वह वापस लौट आया और उसने पूरी आपबीती साझा की।

वहीं, फतेहाबाद प्रशासन की ओर से तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। नायब तहसीलदार ने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है, जबकि सरकारी मदद को लेकर उन्होंने इसे उच्च स्तर का मामला बताया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | मानेसर मेयर का भाजपा में प्रवेश : विरोध के बीच बदली बाज़ी, अहीरवाल की राजनीति में राव इंद्रजीत की रणनीति चर्चा में

Array
|
मीडिया से बातचीत करते भाजपा के नेता
मीडिया से बातचीत करते भाजपा के नेता
रेवाड़ी। अहीरवाल की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है, जिसने क्षेत्रीय सियासत के समीकरणों को नई दिशा दे दी है। मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। यह घटनाक्रम उस समय सामने आया, जब पहले उनके निर्दलीय तौर ...
Continue Reading

नारनौल। आज रात गांव गुवानी में रुका प्रशासन: डीसी अनुपमा अंजलि ने चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं।

Array
|
डीसी अनुपमा अंजलि ने चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं
डीसी अनुपमा अंजलि ने चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं
नारनौल। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार गांवों में प्रशासन की सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत बुधवार रात जिला प्रशासन ने नारनौल के गांव गुवानी में रात्रि ठहराव किया। इस दौरान उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने ...
Continue Reading

नारनौल | जीएसटी टीम का आज औचक निरीक्षण : प्लाईवुड गोदाम के रिकॉर्ड खंगाले

Array
|
निरीक्षण के दौरान कागजातों का मिलान
निरीक्षण के दौरान कागजातों का मिलान
नारनौल। आज सुबह करीब 11 बजे जीएसटी विभाग रेवाड़ी की टीम ने शहर में एक प्लाईवुड गोदाम पर औचक निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जीएसटी दीपक वर्मा अपनी टीम के साथ शिव कॉलोनी निवासी सीताराम के गोदाम, जो शनि मंदिर के पास स्थित है, पर पहुंचे। ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: