नारनौल। आज रात गांव गुवानी में रुका प्रशासन: डीसी अनुपमा अंजलि ने चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं।

संवाददाता: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल

नारनौल। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार गांवों में प्रशासन की सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत बुधवार रात जिला प्रशासन ने नारनौल के गांव गुवानी में रात्रि ठहराव किया। इस दौरान उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान गांव में समाधान शिविर भी लगाया गया, जहां विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टाल लगाए।

डीसी अनुपमा अंजलि ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर अधिकारियों से सरकार की योजनाओं की प्रगति और ग्रामीणों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचे और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, गलियों की मरम्मत, पेंशन, राशन कार्ड, सफाई व्यवस्था तथा अन्य स्थानीय समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि गांव स्तर पर लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रशासन लगातार गांवों में पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहा है।

रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने गांव की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। ग्रामीणों से संवाद करते हुए डीसी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है ताकि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।
इस मौके पर एसडीएम अनिरुद्ध यादव सहित जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | मानेसर मेयर का भाजपा में प्रवेश : विरोध के बीच बदली बाज़ी, अहीरवाल की राजनीति में राव इंद्रजीत की रणनीति चर्चा में

Array
|
मीडिया से बातचीत करते भाजपा के नेता
मीडिया से बातचीत करते भाजपा के नेता
रेवाड़ी। अहीरवाल की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है, जिसने क्षेत्रीय सियासत के समीकरणों को नई दिशा दे दी है। मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। यह घटनाक्रम उस समय सामने आया, जब पहले उनके निर्दलीय तौर ...
Continue Reading

नारनौल | जीएसटी टीम का आज औचक निरीक्षण : प्लाईवुड गोदाम के रिकॉर्ड खंगाले

Array
|
निरीक्षण के दौरान कागजातों का मिलान
निरीक्षण के दौरान कागजातों का मिलान
नारनौल। आज सुबह करीब 11 बजे जीएसटी विभाग रेवाड़ी की टीम ने शहर में एक प्लाईवुड गोदाम पर औचक निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जीएसटी दीपक वर्मा अपनी टीम के साथ शिव कॉलोनी निवासी सीताराम के गोदाम, जो शनि मंदिर के पास स्थित है, पर पहुंचे। ...
Continue Reading

नारनौल | नशा मुक्ति केंद्रों पर औचक निरीक्षण : लाइसेंस व व्यवस्थाएं जांची, सभी रिकॉर्ड मिले सही

Array
|
टीम नागरिक अस्पताल नारनौल में
टीम नागरिक अस्पताल नारनौल में
नारनौल। जिले में नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली की जांच के लिए मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, गुप्तचर विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व मुख्यमंत्री उड़न दस्ता के सुरेंद्र कुमार ने किया, जिसमें डॉक्टर पंकज, डीस...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: