नांगल चौधरी | बस स्टैंड तिबारा में अज्ञात शव मिला : 2-3 दिन से घूम रहा था व्यक्ति, पुलिस जांच जारी

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| नांगल चौधरी

नांगल चौधरी | मुख्य बस अड्डे पर स्थित ग्यारसी लाल बैद्यनाथ चौधरी तिबारा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुधवार सुबह जब स्थानीय लोग बस स्टैंड परिसर पहुंचे तो तिबारा के अंदर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक पिछले 2-3 दिनों से बस अड्डे के आसपास घूमता देखा जा रहा था। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिससे मामले को लेकर रहस्य बना हुआ है।

सूचना देने वाले लोगों का कहना है कि पुलिस को मौके पर पहुंचने में कुछ समय लगा, जिससे लोगों में हल्की नाराजगी देखने को मिली। हालांकि बाद में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान करने और मौत के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तौर पर मामला स्पष्ट नहीं हो पाया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Edit By: अंकिता किराड़
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | दिशा सूचक बोर्ड पर दोस्तपुर का नाम गायब : शिकायत के बाद विभाग हरकत में, जल्द सुधार का आश्वासन

Array
|
बोर्ड पर सभी गांवों के नाम, पर दोस्तपुर गायब
बोर्ड पर सभी गांवों के नाम, पर दोस्तपुर गायब
नांगल चौधरी। क्षेत्र में सड़क किनारे लगाए गए दिशा सूचक बोर्ड पर गांव दोस्तपुर का नाम नहीं होने का मामला सामने आने के बाद अब विभाग हरकत में आ गया है। बोर्ड पर आसपास के कई गांवों के नाम दर्ज हैं, लेकिन दोस्तपुर का नाम नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी...
Continue Reading

नांगल चौधरी | दोस्तपुर में पंचायती भूमि पर अवैध खनन मामला फिर गरमाया, ग्रामीण CM से मिलेंगे : मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

Array
|
गांव दोस्तपुर के लोग ज्ञापन सौंपते हुए ।
गांव दोस्तपुर के लोग ज्ञापन सौंपते हुए ।
नांगल चौधरी। क्षेत्र के गांव दोस्तपुर में पंचायती भूमि पर हुए कथित अवैध खनन मामले को लेकर ग्रामीणों में एक बार फिर रोष देखने को मिल रहा है। इस संबंध में थाना नांगल चौधरी में मुकदमा नंबर 73/2023 पहले से दर्ज है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार आ...
Continue Reading

नांगल चौधरी | शिक्षक को भावुक विदाई : 22 वर्षों की सेवा को मिला सम्मान | शिक्षा के महत्व का संदेश

Array
|
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव शिक्षक सत्यवीर सिंह को सम्मानित करते हुए।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव शिक्षक सत्यवीर सिंह को सम्मानित करते हुए।
नांगल चौधरी। बदलते समय में जब शिक्षा के मूल्य और शिक्षक की भूमिका पर लगातार बहस होती रहती है, ऐसे दौर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कमानिया में आयोजित विदाई समारोह ने यह संदेश दिया कि समर्पित शिक्षक आज भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं। भूगोल प्र...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: