नांगल चौधरी | दोस्तपुर में पंचायती भूमि पर अवैध खनन मामला फिर गरमाया, ग्रामीण CM से मिलेंगे : मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| नांगल चौधरी
गांव दोस्तपुर के लोग ज्ञापन सौंपते हुए ।
गांव दोस्तपुर के लोग ज्ञापन सौंपते हुए ।

नांगल चौधरी। क्षेत्र के गांव दोस्तपुर में पंचायती भूमि पर हुए कथित अवैध खनन मामले को लेकर ग्रामीणों में एक बार फिर रोष देखने को मिल रहा है। इस संबंध में थाना नांगल चौधरी में मुकदमा नंबर 73/2023 पहले से दर्ज है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार आवाज उठाने के बावजूद अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी लंबे समय से कोर्ट में चालान पेश नहीं किया गया, जिससे मामले के निपटारे में देरी हो रही है।

नांगल चौधरी थाने में दर्ज एफआईआर की प्रति, दोस्तपुर अवैध खनन मामले में कार्रवाई पर उठे सवाल

नांगल चौधरी | थाने में दर्ज एफआईआर की प्रति, दोस्तपुर अवैध खनन मामले में कार्रवाई पर उठे सवाल

ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में Aग्राम पंचायत थनवास (सैनियों की ढाणी) के लोगों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मिलकर अपनी समस्या रखी थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को फोन कर समाधान करवाया। इस घटना के बाद गांव दोस्तपुर के लोगों में भी सरकार के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

ग्रामीणों ने कहा कि एक-दो दिन में समय मिलते ही वे सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या रखेंगे और पंचायती भूमि पर हुए कथित अवैध खनन मामले में न्याय की मांग करेंगे। ग्रामीणों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री स्तर से हस्तक्षेप होने पर जल्द उचित कार्रवाई होगी।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | पुलिस ने युवाओं को दिया नशा मुक्त जीवन का संदेश : महिलाओं को बताए कानूनी अधिकार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
सिरोही बहाली गांव में जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
सिरोही बहाली गांव में जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नांगल चौधरी। नशा मुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा के तहत थाना नांगल चौधरी पुलिस द्वारा गांव सिरोही बहाली में जागरूकता अभियान चलाया गया। निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की...
Continue Reading

नांगल चौधरी/नूंह | धूल भरी आंधी के बाद बरसी राहत : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज | खिल उठे लोगों के चेहरे

मंजीत सोनी, बबीता वर्मा
|
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी/नूंह । क्षेत्र में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। दोपहर के समय पहले तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया और सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई। हालात ऐसे बन गए कि वाहन ...
Continue Reading

नांगल चौधरी। युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संदेश : सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर | आत्मरक्षा पर विशेष जोर | वैदिक संस्कारों का संगम

रामपाल फ़ौजी
|
सैदअलीपुर में आर्य वीर चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा शिविर के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथि और प्रतिभागी।
सैदअलीपुर में आर्य वीर चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा शिविर के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथि और प्रतिभागी।
नांगल चौधरी। क्षेत्र के गांव सैदअलीपुर में आर्य समाज के तत्वावधान में सात दिवसीय आर्य वीर चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। योग गुरु बाबा रामदेव की जन्मभूमि के रूप में प्रसिद्ध इस गांव में आयोजित शिविर में पहले...
Continue Reading
Advertisement

Trending