ज़िला
रेवाड़ी | राव सातवें आसमान पर और भाजपा धरती पर : सियासी बयान से गरमाई राजनीतिक चर्चा
रेवाड़ी | गत बुधवार को रेवाड़ी में नगर परिषद के भाजपा उम्मीदवार के चुनावी कार्यालय खोलने के अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली की उपस्थिति में राव ने जो कहा वह न केवल समस्त अहीरवाल को एक राजनैतिक संदेश था अपितु भाजपा को भी सीधे शब्दों में राव ने वह कह दिया जो वह कहने आए थे ।
बड़ा राजनैतिक संदेश
सबसे पहले भाजपा उम्मीदवार के विरुद्ध मानेसर नगर निगम चुनाव में राव के समर्थन से जीतने वाली इन्द्रजीत और अन्य निगम पार्षदों को भाजपा ज्वाइन करवा कर राव ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया कि यहाँ पार्टी वही है जिसे उनका समर्थन है चाहे पार्टी के नेता या नेतृत्व इसे पसंद करें या न करें।
इसके साथ ही रेवाड़ी के भाजपा विधायक लक्ष्मणसिंह से टिकट पर मतभेद को नकारते हुए उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि उनकी पसंद के उम्मीदवार को जिताना सभी के राजनैतिक अस्तित्व से जुड़ा हुआ है। उन्होंने चील की दृष्टि से देखने की जो बात कही वह लक्ष्मण सिंह समेत तमाम भाजपा नेताओं के लिए यह सख़्त संदेश था कि अगर किसी ने इधर उधर देखा तो उनकी चील दृष्टि उन्हें छोड़ेगी नहीं और ऐसे नेताओं को उसका शिकार होना ही पड़ेगा । उन्होंने अपने सख़्त लहज़े में सब को यह स्पष्ट चेतावनी देते हुए संदेश दिया कि भाजपा में रहना है तो उनके अनुसार ही चलना पड़ेगा।

राव इंद्रजीत सिंह का सख्त संदेश, भाजपा मंच से दिखाया राजनीतिक दमखम
इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में उन्होंने जिस तरह से प्रदेश सरकार की आर्बिटल रेल कॉरिडोर के साथ केंद्र सरकार के सहयोग से पाँच नए शहर बसाने की मेगा फ़्लैगशिप परियोजना पर आक्रामक रवैये से प्रहार किया वह न केवल भाजपा को बल्कि सभी को आश्चर्यचकित करने वाला था। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में घोषणा की कि वह इसे होने नहीं देंगे। इन सब बातों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष असहजता से अपनी सहजता बनाए रखने का प्रयास करते नज़र आए।
कुल मिलाकर राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को प्रदेश सरकार और संगठन सहित अपने सभी विरोधियों को यह स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार और संगठन में कोई भी फ़ैसला उनकी मर्ज़ी के ख़िलाफ़ नहीं हो सकता है। भाजपा में रह कर उनका विरोध करने वालों को भी यह स्पष्ट संदेश था कि उनकी इच्छा के ख़िलाफ़ कोई भी पार्टी संगठन की राजनीति सम्भव नहीं है ।
जहाँ तक रिवाड़ी नगर परिषद के चुनाव का प्रश्न है जिस तरीक़े से उन्होंने अपनी मर्ज़ी से पार्टी को टिकट देने पर मजबूर किया है उसी तरह से इस उम्मीदवार को जिताना भी भाजपा सरकार और संगठन की मजबूरी होगी और यह राव की मर्ज़ी पर निर्भर है कि बाद में वह इसका श्रेय स्वयं लें या अन्य को भी अपनी मर्ज़ी से कुछ हिस्सा दें। ‘अब अहीरवाल में राव ही भाजपा है और भाजपा राव है’।
पलवल | शादी समारोह में बदमाशों की फायरिंग : दुल्हन का भाई गंभीर घायल
चंडीगढ़ | महंगाई पर सरकार को घेरा : गैस कीमतों में बढ़ोतरी से जनता परेशान
पलवल | सफाई व्यवस्था ध्वस्त, शहर कूड़े के ढेर में तब्दील : कांग्रेस ने सरकार-प्रशासन पर साधा निशाना
-
निजामपुर4 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल4 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा4 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद