ज़िला
पलवल | शादी समारोह में बदमाशों की फायरिंग : दुल्हन का भाई गंभीर घायल
पलवल | फिरोजपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान अचानक हथियार से लैस बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे अफरा – तफरी मच गई। अचानक घर पर हुए हमले को लेकर लोग इधर-उधर छिपकर जान बचाने लगे। इस हिंसक घटना में दुल्हन का भाई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। फिलहाल वहां मौजूद लोगों और परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह वारदात उस समय हुई जब पीड़ित विजय सिंह के घर में उनकी बेटी की शादी के लिए मेहंदी की रस्म चल रही थी। परिवार के सभी सदस्य और रिश्तेदार जश्न मना रहे थे। विजय सिंह के मुताबिक उनका बेटा नितिन रात करीब 10 बजे सामान लेकर घर लौटा था। इसके कुछ ही देर बाद हमलावर वहां पहुंच गए।
जोकि कार में सवार होकर आए थे। उनके पास अवैध बंदूके, लाठी – डंडे और फरसे जैसे घातक हथियार थे, घर में घुसते ही आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी और बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगे। जब परिजनों ने हमलावरों को शांत करने और बातचीत करने की कोशिश कोशिश की। तो आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली नितिन के पैर में जा लगी।
जिससे वह लहू – लोहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देकर भागते समय बदमाशो ने बाहर खड़ी गाड़ियों पर भी गोलियां बरसाई। इसके बाद नितिन को तुरंत पलवल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत चिंताजनक होने का कारण उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां नितिन का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई।
फरीदाबाद | शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 73,97,600 रुपये की ठगी : खाताधारक गिरफ्तार | खाता में आये थे ठगी के 6.5 लाख रुपये
फरीदाबाद | टेलीग्राम टास्क एवं क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर रुपये 43.12 लाख की साइबर ठगी : खाताधारक सहित तीन गिरफ्तार | साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई
फरीदाबाद | सूरजकुण्ड मेला में सुनामी झूला असेंबल करने वाला गिरफ्तार : घटनाक्रम में अब तक 6 गिरफ्तार
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल7 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल7 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
अटेली7 days agoमहेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल
-
नारनौल7 days agoनारनौल | डीडीपीओ के समर्थन में उतरे कर्मचारी : निलंबन की सिफारिश पर उठाए सवाल | CM को भेजा सामूहिक ज्ञापन