पलवल। 3 मई को जिले के परीक्षा केंद्रों पर नीट (यूजी) 2026 का आयोजन : प्रशासन ने तैयारियां की पूरी | सुरक्षा प्रबंध कड़े

रिपोर्टर: सुन्दर कुंडू
| हरियाणा
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी।

पलवल। जिला उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आगामी 3 मई को आयोजित कराई जाने वाली नीट (यूजी) परीक्षा 2026 के मद्देनजर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश ने बताया कि नीट परीक्षा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए समय शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, बाधा या अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत विशेष आदेश जारी किए गए हैं।

आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्रों और उनके 200 मीटर के दायरे में अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही, भीड़ एकत्र करना और किसी भी प्रकार के हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा 3 मई को सुबह 11 बजे से परीक्षा समाप्ति तक जिले में फोटोकॉपी, ज़ेरॉक्स, फैक्स और अन्य कॉपी/ट्रांसमिटिंग मशीनों के संचालन पर भी रोक लगा दी गई है, ताकि नकल जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। ड्यूटी पर तैनात पुलिस और अन्य सरकारी कर्मचारियों को इस आदेश से छूट दी गई है।

जिलाधीश ने स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन की ओर से उक्त आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 233 और अन्य संबंधित कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक, पलवल को सौंपी गई है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे परीक्षा के सुचारू संचालन में सहयोग करें और निर्धारित नियमों का पालन करें।

इसके अलावा अफवाह फैलाने, शांति भंग करने या परीक्षा प्रक्रिया में बाधा डालने वाली किसी भी गतिविधि पर भी रोक लगाई गई है। यह आदेश 3 मई 2026 को परीक्षा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करें ताकि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पिहोवा | कर्मचारियों की हड़ताल को मिला समर्थन : महासचिव मांगे राम टिगरा ने उठाई मांगें

Array
|
पिहोवा में कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन, शहीद दर्जा और नौकरी की मांग तेज
पिहोवा में कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन, शहीद दर्जा और नौकरी की मांग तेज
पिहोवा। नगरपालिका में अग्निशमन विभाग एवं नगर पालिका कर्मचारियों की चल रही हड़ताल को संबोधित करते हुए मांगे राम टिगरा ने कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए उनका समर्थन किया। उन्होंने सरकार से मांग की कि अग्निशमन विभाग के जो दो कर्मचारी ड्यूटी के...
Continue Reading

अटेली। अंधड़-बूंदाबांदी से बिजली व्यवस्था चरमराई : 50 गांवों में घंटों गुल रही सप्लाई | 22 पोल टूटने से निगम को लाखों का नुकसान

Array
|
तेज तूफान से क्षतिग्रस्त बिजली लाइन, गांवों में घंटों अंधेरा
तेज तूफान से क्षतिग्रस्त बिजली लाइन, गांवों में घंटों अंधेरा
अटेली। क्षेत्र में रविवार रात अचानक बदले मौसम के कारण तेज बरसात व अंधड़ के कारण बिजली सप्लाई बाधित हुई वहीं दूसरी ओर बिजली निगम को भी लाखों रुपए का नुक़सान हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह अचानक तेज अंधड़ के साथ हल्की बुंदाबांदी हुईं जिससे क्षेत...
Continue Reading

नांगल चौधरी। मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन पर भव्य हवन : नांगल चौधरी गौशाला में उमड़ा जनसैलाब | डॉ. अभय सिंह यादव के नेतृत्व में हजारों लोगों ने दी आहुति

Array
|
मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन पर नांगल चौधरी में हवन, हजारों लोगों ने दी आहुति
मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन पर नांगल चौधरी में हवन, हजारों लोगों ने दी आहुति
नांगल चौधरी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार में मंत्री मनोहर लाल खट्टर के 71वें जन्मदिन के अवसर पर नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने ग...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: