नांगल चौधरी। मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन पर भव्य हवन : नांगल चौधरी गौशाला में उमड़ा जनसैलाब | डॉ. अभय सिंह यादव के नेतृत्व में हजारों लोगों ने दी आहुति

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| नांगल चौधरी
मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन पर नांगल चौधरी में हवन, हजारों लोगों ने दी आहुति
मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन पर नांगल चौधरी में हवन, हजारों लोगों ने दी आहुति

नांगल चौधरी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार में मंत्री मनोहर लाल खट्टर के 71वें जन्मदिन के अवसर पर नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने गौशाला में विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ करवाया और खट्टर के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।

मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन पर आयोजित हवन-यज्ञ में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़

मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन पर आयोजित हवन-यज्ञ में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़

कार्यक्रम के दौरान गौशाला परिसर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने आहुति देकर पुण्य अर्जित किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों की भारी भीड़ ने इस आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

इस मौके पर डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा को पारदर्शी और विकासशील शासन देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उनका सादा जीवन और सेवा भाव सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

गौसेवा को प्राथमिकता देते हुए इस अवसर पर गौशाला में दो गाड़ियों भरकर गौमाता के लिए हरी सब्जियां और चारे की स्वामणी भी अर्पित की गई। डॉ. यादव ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की पहचान है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को सेवा और संस्कार का संदेश दिया जाता है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में मनोहर लाल खट्टर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना की, जिससे पूरा माहौल भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | आंतरी-जैनपुर की पहाड़ियों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Array
|
नांगल चौधरी में एसडीएम का औचक निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
नांगल चौधरी में एसडीएम का औचक निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
नांगल चौधरी | राज्य सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अवैध खनन पर सख्ती जारी है। इसी कड़ी में एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह ने सोमवार को खनन विभाग और हरियाणा राज्य परिवर्तन ब्यूरो नारनौल के अधिकारियों के साथ गांव आंतरी और जैनपुर की पहाड़ियों का औचक न...
Continue Reading

नांगल चौधरी | श्री सिद्ध बाबा अगड़बम नाथ मंदिर में 41 दिन का तप शुरू : नागा योगी वीर देव नाथ कर रहे कठोर साधना

Array
|
नांगल चौधरी के श्री सिद्ध बाबा अगड़बम नाथ मंदिर में कड़क धूप के बीच 41 दिवसीय तपस्या करते नागा योगी वीर देव नाथ जी महाराज।
नांगल चौधरी के श्री सिद्ध बाबा अगड़बम नाथ मंदिर में कड़क धूप के बीच 41 दिवसीय तपस्या करते नागा योगी वीर देव नाथ जी महाराज।
नांगल चौधरी। श्री सिद्ध बाबा अगड़बम नाथ जी मंदिर में इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और सनातन आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। यहां नागा योगी वीर देव नाथ महाराज ने क्षेत्र और मानव कल्याण के लिए 41 दिन की कठोर तपस्या शुरू की है। [caption id="atta...
Continue Reading

नांगल चौधरी | नगर पालिका कर्मचारियों का आंदोलन तेज : 8वें दिन भी काम छोड़ धरना जारी

Array
|
नांगल चौधरी में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का बैनर, कर्मचारियों के आंदोलन का बना प्रतीक।
नांगल चौधरी में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का बैनर, कर्मचारियों के आंदोलन का बना प्रतीक।
नांगल चौधरी | नगर पालिका प्रांगण में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले कर्मचारियों का काम छोड़ धरना लगातार 8वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। [caption id="a...
Continue Reading
Advertisement

Trending