पिहोवा | कर्मचारियों की हड़ताल को मिला समर्थन : महासचिव मांगे राम टिगरा ने उठाई मांगें

रिपोर्टर: जिला ब्यूरो
| हरियाणा
पिहोवा में कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन, शहीद दर्जा और नौकरी की मांग तेज
पिहोवा में कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन, शहीद दर्जा और नौकरी की मांग तेज

पिहोवा। नगरपालिका में अग्निशमन विभाग एवं नगर पालिका कर्मचारियों की चल रही हड़ताल को संबोधित करते हुए मांगे राम टिगरा ने कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए उनका समर्थन किया। उन्होंने सरकार से मांग की कि अग्निशमन विभाग के जो दो कर्मचारी ड्यूटी के दौरान शहीद हुए हैं, उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाए तथा उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि 31 दिसंबर को माननीय हाई कोर्ट द्वारा कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर दिए गए फैसले को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को मोटरसाइकिल के पेट्रोल का खर्च भी दिया जाए, ताकि वे बिना आर्थिक दबाव के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। टिगरा ने समान काम के लिए समान वेतन लागू करने, कर्मचारियों को उचित सुरक्षा उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगों को भी जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की।

इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से ब्लॉक प्रधान बलवान मोर और ब्लॉक सचिव गुरचरण संधू ने भी हड़ताल को समर्थन दिया। कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग से बलवान और नेकी तथा नगर पालिका से सुनील, दर्शन, मुकेश, रानी, पूजा, बलजीत, रवि, सचिन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे और एकजुटता का संदेश दिया।

Edit By: शिवानी राजपूत

नारनौल। खट्टर के जन्मदिन पर हवन-यज्ञ व सवामणी : भाजपा महिला मोर्चा ने किया आयोजन | गौसेवा के साथ की दीर्घायु की कामना

Array
|
नारनौल में खट्टर के जन्मदिन पर हवन-यज्ञ, भाजपा महिला मोर्चा ने किया आयोजन
नारनौल में खट्टर के जन्मदिन पर हवन-यज्ञ, भाजपा महिला मोर्चा ने किया आयोजन
नारनौल। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भारती सैनी के नेतृत्व में मंगलवार केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन पर गोपाल गौशाला में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हवन-यज्ञ कर मंत्री की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना...
Continue Reading

नांगल चौधरी। खट्टर के जन्मदिन व भाजपा जीत पर भव्य आयोजन : नांगल चौधरी गौशाला में हवन और गौसेवा | डॉ. अभय सिंह यादव के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम

Array
|
डॉ. अभय सिंह यादव की अगुवाई में हवन और गौसेवा का आयोजन
डॉ. अभय सिंह यादव की अगुवाई में हवन और गौसेवा का आयोजन
नांगल चौधरी। गौशाला में एक अलग ही माहौल था जहाँ लगभग एक हज़ार व्यक्तियों के समूह ने सुबह मिल कर हवन किया तथा सामूहिक रूप से गायों को सब्ज़ी और दलिया का आहार अपने हाथों से खिलाया। पूरी गौशाला का प्रांगण लोगों से भरा हुआ था तथा सब्ज़ी और दलिया की ट्रॉल...
Continue Reading

नारनौल। जनता ने विकास और राष्ट्रवाद को दिया समर्थन : बंगाल-असम जीत पर नारनौल में जश्न

Array
|
जीत के बाद नारनौल में भाजपा समर्थकों का जश्न, दिखा जबरदस्त उत्साह
जीत के बाद नारनौल में भाजपा समर्थकों का जश्न, दिखा जबरदस्त उत्साह
नारनौल। पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद नारनौल में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। महावीर चौक पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां लड्डू बांटकर, एक-दूसरे का मुंह मीठा कर और ढोल-नगाड़ों के ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: