ज़िला
महेंद्रगढ़। डीसी अनुपमा अंजली और एसपी दीपक ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं : अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कोर्ट रूम में गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक ने पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों को सुनते हुए संबंधित मामलों में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महेंद्रगढ़ में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुनतीं डीसी अनुपमा अंजली व एसपी दीपक।
समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र में त्रुटि सुधार, जमीनी विवाद, अवैध कब्जे, बिजली-पानी की समस्याएं, रास्ते पक्का करवाने सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 47 शिकायतें सामने आईं। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य एक ही छत के नीचे नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान उपलब्ध करवाना है।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गंभीरता से निपटारा सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए लोगों को आश्वस्त किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और शिकायतों के निष्पक्ष समाधान के लिए पुलिस विभाग पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।
समाधान शिविर में नगर परिषद डीएमसी रणवीर सिंह, एसडीएम योगेश सैनी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कुमार, तहसीलदार अजय कुमार, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता रणबीर सिंह, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
नूंह | 28 लाख की सड़क चार दिन में उखड़ी : जांच में निर्माण कार्य फेल | PWD ने ठेकेदार को दिए पुनर्निर्माण के निर्देश
रेवाड़ी | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रथम आगमन : गणपति गार्डन में भव्य स्वागत समारोह
फतेहाबाद | 3 वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा : सौतेला पिता गिरफ्तार
-
सतनाली4 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली3 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली5 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
नांगल चौधरी13 hours agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर3 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा2 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री