निजामपुर | सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग तेज : सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर: भूपेंद्र कुमार
| निजामपुर
निजामपुर में सुरक्षा बढ़ाने को लेकर CCTV कैमरे लगाने की मांग, बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन
निजामपुर में सुरक्षा बढ़ाने को लेकर CCTV कैमरे लगाने की मांग, बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन

निजामपुर। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर नलवती विकास समिति के प्रधान सतपाल चौधरी ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बाजार, मुख्य रास्तों, शिक्षण संस्थानों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई।

प्रधान सतपाल चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगने से खासतौर पर कॉलेज और शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं को सुरक्षा का एहसास होगा। साथ ही चोरी, छेड़छाड़ और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर भी प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सुरक्षा की दृष्टि से सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी व्यवस्था बेहद जरूरी हो गई है। यदि प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगाए जाते हैं तो असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी और अपराध होने की स्थिति में आरोपियों की पहचान करने में भी आसानी होगी।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि बाजार क्षेत्र, बस स्टैंड, मुख्य चौक-चौराहों और शिक्षण संस्थानों के आसपास प्राथमिकता के आधार पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि आमजन को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

बीडीपीओ अशोक कुमार ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इस दौरान सूबेदार जगराम, पत्रकार अजीत चौधरी, उमराव पहलवान, सत्ता पहलवान और जले सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर | हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा करीब 12 वर्ष बाद संगठनात्मक ढांचे का गठन करते हुए राजकुमार बिगोपुर को नवनिर्मित निजामपुर खंड कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर नलवाटी विक...
Continue Reading

निजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर | 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर निजामपुर खंड कार्यालय परिसर में योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। ...
Continue Reading

निजामपुर | रोड पर सूखा कीकर का पेड़ बना खतरा : कभी भी हो सकता है हादसा

भूपेंद्र कुमार
|
नारनौल रोड पर सड़क किनारे खड़ा सूखा कीकर का पेड़
नारनौल रोड पर सड़क किनारे खड़ा सूखा कीकर का पेड़
निजामपुर | नारनौल रोड पर छिलरो गांव के पास पीडब्ल्यूडी विभाग की भूमि पर सड़क के किनारे खड़ा एक सूखा कीकर का पेड़ राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। पेड़ पूरी तरह सूख चुका है और उसकी शाखाएं सड़क के ऊपर तक फैली हुई हैं, जिससे तेज आंधी या ब...
Continue Reading
Advertisement

Trending