नूंह | यूपी सिंचाई विभाग की जमीन की पैमाइश से मचा हड़कंप : कब्जाधारियों पर कार्रवाई की चर्चाएं तेज

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
पुनहाना में यूपी सिंचाई विभाग की भूमि का सीमांकन और पैमाइश करती संयुक्त टीम।
पुनहाना में यूपी सिंचाई विभाग की भूमि का सीमांकन और पैमाइश करती संयुक्त टीम।

नूंह | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चर्चा अब हरियाणा के नूंह जिले तक पहुंच गई है। पुनहाना में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन पर संभावित कब्जों की जांच के लिए यूपी से पहुंची अधिकारियों की टीम ने दूसरे दिन भी पैमाइश और सीमांकन का अभियान जारी रखा। कार्रवाई के चलते सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।

मंगलवार को सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने निरीक्षण भवन के आसपास स्थित भूमि का सीमांकन किया। विभागीय रिकॉर्ड के आधार पर करीब पांच एकड़ भूमि की पैमाइश की गई और जमीन पर निशान लगाए गए। अधिकारियों ने नहर विभाग की अन्य जमीनों का भी निरीक्षण किया।

स्थानीय लोगों के बीच सबसे बड़ी चर्चा इस बात की है कि यदि पैमाइश में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे सामने आते हैं तो आगे बड़ी कार्रवाई हो सकती है। उत्तर प्रदेश में अवैध कब्जों पर बुलडोजर कार्रवाई के लिए चर्चित योगी सरकार के विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी ने भी इस चर्चा को और तेज कर दिया है।

रीडर कैनाल मजिस्ट्रेट विनोद कुमार ने बताया कि पैमाइश पूरी होने के बाद विभाग के पास उपलब्ध वास्तविक भूमि और कब्जे वाली भूमि का पूरा ब्यौरा सामने आ जाएगा। इसके बाद कब्जाधारियों की पहचान कर नोटिस जारी किए जाएंगे। समय सीमा में कब्जा नहीं हटाने वालों के खिलाफ प्रशासनिक सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

पुनहाना हल्का पटवारी मोहम्मद हुसैन के अनुसार वर्षों से कुछ लोगों ने सिंचाई विभाग की जमीन पर खोखे लगा रखे हैं और रास्ता भी बना लिया है। इसी की जांच के लिए सीमांकन कराया जा रहा है।

अब सबकी निगाहें पैमाइश रिपोर्ट पर टिकी हैं। यदि सरकारी भूमि पर कब्जे की पुष्टि होती है तो नूंह में भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद। अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के छात्र की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार : अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
अग्रवाल कॉलेज छात्र हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी
अग्रवाल कॉलेज छात्र हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज के बीकॉम फर्स्ट ईयर के छात्र रितेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर खान (19) निवासी तिगांव रोड, बल्लभगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस अब तक इस मामले ...
Continue Reading

फरीदाबाद | शेयर ट्रेडिंग एवं IPO में निवेश का झांसा देकर 32.81 लाख रुपये की साइबर ठगी : खाताधारक गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपित
फरीदाबाद साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपित
फरीदाबाद | साइबर थाना सेंट्रल, सेक्टर-17 की टीम ने शेयर ट्रेडिंग एवं IPO में निवेश के नाम पर 32.81 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान आलोक रायजादा निवासी शांति कुंज अपार्टमे...
Continue Reading

नूंह | तावडू नगर पालिका में सीएम फ्लाइंग की रेड : रिकॉर्ड खंगालने में जुटी टीम | कर्मचारियों में मचा हड़कंप

बबीता वर्मा
|
तावडू नगर पालिका कार्यालय में रिकॉर्ड जांच करती सीएम फ्लाइंग टीम।
तावडू नगर पालिका कार्यालय में रिकॉर्ड जांच करती सीएम फ्लाइंग टीम।
नूंह | जिले की तावडू नगर पालिका में मंगलवार सुबह सीएम फ्लाइंग की टीम के अचानक पहुंचने से पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया। सुबह करीब नौ बजे पहुंची टीम ने कार्यालय में मौजूद विभिन्न शाखाओं के रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। टीम की कार्रवाई की...
Continue Reading
Advertisement

Trending