महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का कमाल : सिग्नेचर ग्लोबल में 8 छात्रों का चयन | 6 लाख वार्षिक पैकेज पर मिली नौकरी

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएच) के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विश्वविद्यालय के आठ विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल लिमिटेड में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को 6 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति का अवसर मिला है। इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण एवं उद्योगोन्मुख शिक्षा प्रणाली का परिणाम माना जा रहा है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) टंकेश्वर कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किया गया आधुनिक एवं उद्योग आधारित पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को रोजगार और व्यावसायिक दक्षता के लिए सक्षम बना रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और व्यावहारिक प्रशिक्षण की व्यवस्था इस सफलता की मुख्य वजह है।

प्रति कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छह माह की इंटर्नशिप व्यवस्था विद्यार्थियों के करियर निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है। इससे विद्यार्थियों को उद्योग जगत का व्यावहारिक अनुभव मिलता है, जो उन्हें रोजगार के लिए बेहतर तरीके से तैयार करता है।

स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) विकास गर्ग ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों ने साक्षात्कार प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि चयनित अधिकांश विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि और सीमित आय वाले परिवारों से आते हैं। ऐसे में यह रोजगार न केवल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेगा, बल्कि उनके परिवारों के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

चयनित विद्यार्थियों में शिवम कुमार, नेहा पटेल, नीरज, अंकित फागेरिया, अंकित, श्रेष्ठ सिंह, विष्णु और वरनिका शामिल हैं। विभाग के अन्य आठ विद्यार्थी वर्तमान में इसी कंपनी में सवेतन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कंपनी ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन और कार्यशैली से प्रभावित होकर यह चयन किया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों ने लिखित परीक्षा और सतत साक्षात्कार प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार करने के बाद यह उपलब्धि हासिल की है। प्रशासन ने विश्वास जताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अन्य विद्यार्थी भी जल्द रोजगार पाने में सफल होंगे।

इस दौरान सिग्नेचर ग्लोबल लिमिटेड के अधिकारियों रोहन चोपड़ा (सीएचआरओ), उज्ज्वल गुप्ता (डीजीएम) और कविता अधिकारी (एजीएम) ने सीयूएच के विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने भविष्य में विश्वविद्यालय के साथ इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के क्षेत्र में और अधिक सहयोग की इच्छा भी व्यक्त की।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव, विभागाध्यक्ष डॉ. भास्कर दास एवं प्लेसमेंट सेल की निदेशक डॉ. दिव्या ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए विभाग द्वारा उद्योग सहभागिता और प्लेसमेंट के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | ग्राउंड जीरो न्यूज़ का बड़ा खुलासा : पब्लिक हेल्थ विभाग में एलओसी घोटाले की जांच तेज | चीफ इंजीनियर शुक्रवार को करेंगे रिकॉर्ड की पड़ताल

Array
|
जनस्वास्थ्य विभाग में फर्जी टोकनों और बिलों के आरोपों से जुड़ा शिकायत पत्र आया सामने।
जनस्वास्थ्य विभाग में फर्जी टोकनों और बिलों के आरोपों से जुड़ा शिकायत पत्र आया सामने।
नारनौल के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पब्लिक हेल्थ) डिवीजन नंबर-1 में फर्जी टोकनों और फर्जी बिलों के जरिए एलओसी (लेटर ऑफ क्रेडिट) की कथित बंदरबांट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। विभाग में लंबे समय से चल रहे इस कथित खेल को लेकर उठे सवालों के ब...
Continue Reading

नारनौल | सिगड़ी में 24×7 जलापूर्ति योजना पर जोर : घर-घर सर्वे से जांचे गए पेयजल कनेक्शन | कमियां मिलने पर विभाग ने शुरू की कार्रवाई

Array
|
घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को जागरूक करती विभागीय टीम।
घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को जागरूक करती विभागीय टीम।
नारनौल | जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जिला महेंद्रगढ़ की एकमात्र चयनित ग्राम पंचायत सिगड़ी में 24×7 जलापूर्ति योजना को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। योजना के तहत गांव में घर-घर जाकर पेयजल कनेक्शनों की वास्तविक स्थि...
Continue Reading

नारनौल | टीबी मुक्त भारत का संकल्प : जागरूकता सेमिनार आयोजित | टीबी हारेगा, देश जीतेगा की दिलाई शपथ

Array
|
टीबी रोग के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी देते विशेषज्ञ अधिकारी।
टीबी रोग के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी देते विशेषज्ञ अधिकारी।
नारनौल | उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के अवसर पर माय भारत युवा केंद्र की ओर से श्रीमती हस्ती देवी जन कल्याणार्थ सेवा समिति के सहयोग से आरपीएस विद्यालय महेंद्रगढ़ में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता स...
Continue Reading
Advertisement

Trending