ज़िला
नारनौल | सैनी सभा नारनौल के महासचिव चुनाव में पहली बार महिला उम्मीदवार : रेणु दहिया ने ठोकी ताल
नारनौल | सैनी सभा के आगामी चुनाव इस बार कई मायनों में ऐतिहासिक होते दिखाई दे रहे हैं। सभा के इतिहास में पहली बार किसी महिला ने महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। मोहल्ला सालमपुरा निवासी रेणु दहिया ने महासचिव पद के लिए नामांकन भरकर चुनावी मुकाबले को और रोचक बना दिया है। उनके चुनाव मैदान में उतरने के बाद सभा की राजनीति में महिला भागीदारी को लेकर नई चर्चाएं तेज हो गई हैं।

महासचिव पद पर पहली महिला उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरने के बाद समर्थकों के साथ रेणु दहिया।
सैनी सभा के प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए आगामी 24 मई को मतदान होना है। इन चुनावों में सभा के लगभग साढ़े दस हजार आजीवन सदस्यों द्वारा चुने गए कुल 155 कॉलेजियम सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और नई कार्यकारिणी का चयन करेंगे। चुनाव को लेकर पिछले कई महीनों से उम्मीदवार अपने-अपने स्तर पर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।
महासचिव पद के लिए रेणु दहिया के नामांकन के दौरान सभा परिसर में काफी उत्साह दिखाई दिया। नामांकन प्रक्रिया के समय लालचंद सैनी उर्फ टाला उनके प्रस्तावक बने। इस अवसर पर सैनी सभा नारनौल के पूर्व उपप्रधान राजेश सैनी उर्फ लालू, वरिष्ठ पत्रकार रामचन्द्र सैनी, कॉलेजियम सदस्य होशियार सिंह, नरेश सैनी, रवि कुमार तथा लोकेश उर्फ गांधी सहित अनेक समर्थक और समाज के लोग मौजूद रहे।
पिछली बार दो वोट से हारी थीं रेणु दहिया
रेणु दहिया पहले भी सैनी सभा की राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभा चुकी हैं। उन्होंने पिछला कॉलेजियम चुनाव भी लड़ा था, जिसमें वे बेहद करीबी मुकाबले में मात्र दो वोटों से हार गई थीं। हालांकि इस हार के बाद भी उन्होंने सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रियता बनाए रखी। इस बार वे निर्विरोध कॉलेजियम सदस्य चुनी गई हैं, जिससे उनके बढ़ते जनसंपर्क और समर्थन का अंदाजा लगाया जा रहा है।
अब महासचिव पद पर चुनाव लड़कर उन्होंने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि महिलाएं भी समाज और संगठन के बड़े पदों पर अपनी मजबूत भागीदारी निभा सकती हैं। समाज के कई लोग इसे महिला नेतृत्व की दिशा में बड़ा कदम मान रहे हैं।
परिवार लंबे समय से सभा की राजनीति में सक्रिय
रेणु दहिया का परिवार लंबे समय से सैनी सभा की राजनीति और प्रबंधन में प्रभावशाली भूमिका निभाता रहा है। उनके पति लोकेश उर्फ गांधी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं, जबकि उनके चचेरे बड़े भाई वरिष्ठ पत्रकार रामचन्द्र सैनी कई वर्षों से सैनी सभा की विभिन्न प्रबंधन समितियों के साथ जुड़े रहे हैं। वे अलग-अलग प्रधानों के कार्यकाल में संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
गत चुनाव में रामचन्द्र सैनी ने स्वयं प्रधान पद का चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उन्हें बेहद करीबी मुकाबले में वर्तमान प्रधान के हाथों मात्र पांच वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद उनका राजनीतिक प्रभाव लगातार बना हुआ है।
इस बार भी उन्होंने चुनावी रणनीति के तहत अपने वार्ड से अपने अनुज पवन कुमार को कॉलेजियम सदस्य निर्वाचित करवाया, जबकि दूसरे वार्ड से अपने चचेरे भाई लोकेश गांधी की पत्नी रेणु दहिया को निर्विरोध कॉलेजियम सदस्य बनवाकर महासचिव पद के लिए चुनाव मैदान में उतारा है। इसे सैनी सभा की राजनीति में एक मजबूत रणनीतिक कदम माना जा रहा है।
चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मियां
सैनी सभा के चुनाव को लेकर इन दिनों समाज में काफी हलचल बनी हुई है। अलग-अलग पदों के उम्मीदवार लगातार कॉलेजियम सदस्यों से संपर्क साध रहे हैं और अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। महासचिव पद पर पहली महिला उम्मीदवार के मैदान में आने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब सभी की नजरें 24 मई को होने वाले मतदान और उसके परिणामों पर टिकी हुई हैं।
नारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा
नारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
नारनौल | गांव गहली में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण : सिकंदर गहली बोले- पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे अमूल्य
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान