अटेली | सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी : ठेका प्रथा खत्म करने की मांग पर अड़े कर्मचारी | शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
अटेली में सातवें दिन भी ठेका प्रथा के विरोध में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी।
अटेली में सातवें दिन भी ठेका प्रथा के विरोध में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी।

अटेली | नगर पालिका क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों का ठेका प्रथा के खिलाफ आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अनिश्चितकालीन धरने के सातवें दिन भी कर्मचारियों ने कामकाज पूरी तरह ठप रखते हुए विरोध प्रदर्शन जारी रखा जिससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित रही और कई स्थानों पर कचरे के ढेर लग गए।

वहीं दूसरी ओर नगर पालिका चेयरमैन ने पार्षदों के साथ मिलकर शहर में सफाई अभियान चलाया ताकि व्यवस्था को आंशिक रूप से बहाल किया जा सके। धरने की अगुवाई कर रहे ब्लॉक प्रधान मनीष कुमार ने कहा कि ठेकेदारी व्यवस्था के कारण कर्मचारियों का लगातार शोषण हो रहा है। उन्होंने बताया कि वर्षों से कार्यरत होने के बावजूद कर्मचारियों को न तो स्थायित्व मिल रहा है और न ही उचित वेतन जिससे उनका जीवन प्रभावित हो रहा है।

कर्मचारियों ने सरकार से ठेका प्रथा समाप्त कर नियमित भर्ती करने,न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित करने तथा समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने की मांग उठाई। इसके साथ ही सभी सरकारी सुविधाएं देने की भी मांग रखी गई। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

धरने में मनोज कुमार, गीता, रामकिशन, राकेश, मंजू, उषा, लक्ष्मी, रेखा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | गुजरवास के श्री जोतराम धाम में 11 दिवसीय 51 धुनों की तपस्या का भव्य समापन : विशाल भंडारा और रात्रि जागरण में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली । गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि गांव गुजरवास स्थित श्री जोतराम धाम मंगलवार को आस्था, भक्ति और श्रद्धा के अनूठे संगम का साक्षी बना। धाम के सेवादार बिल्लू भगत द्वारा गांव समाज के कल्याण हेतु की जा रही 51 धुनों की 11 दिवसीय कठोर तपस्या का मंगलवार को विध...
Continue Reading

अटेली। तेज अंधड़ से बिजली व्यवस्था चरमराई : बजाड़ फीडर क्षेत्र में 20 से अधिक खंभे टूटे | 18 घंटे की मशक्कत के बाद सप्लाई बहाल

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। मंगलवार को अचानक तेज़ हवा के साथ आएं अंधड़ के कारण मौसम में हुए बदलाव से जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हुआ। जानकारी के अनुसार बाद में हुईं बरसात से मौसम में बदलाव हुआ लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई लेकिन अंधड़ से बिजली सप्लाई काफी समय तक बाधित रही...
Continue Reading

अटेली | कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा के लिए कड़े कानून की मांग : सुरेंद्र पटवा ने सरकार से सख्त कदम उठाने को कहा

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। कोचिंग सेंटरों और शैक्षणिक संस्थानों में आग लगने की घटनाओं को लेकर कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव सुरेंद्र पटवा ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए सख्त और प्रभावी कानून बनाया जाए। सुरेंद्र पटवा ने...
Continue Reading
Advertisement

Trending