ज़िला
अटेली | जनप्रतिनिधियों ने संभाली झाड़ू : सफाई मुहिम से दिया स्वच्छता का संदेश
अटेली | नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच वीरवार को शहर में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। एक तरफ सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे रहे वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका अध्यक्ष संजय गोयल के नेतृत्व में शहर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।
सुबह करीब साढ़े सात बजे शुरू हुए इस अभियान में चेयरमैन संजय गोयल ,पार्षदों, नगर पालिका कर्मचारियों और आम लोगों ने मिलकर शहर के मुख्य चौक-चौराहों व आम रास्तों पर पड़े कूड़े-कचरे के ढेरों को अपने हाथों से उठाया। झंडा चौक से लेकर पुराने बस स्टैंड तक फैली गंदगी को ट्रैक्टर-ट्रॉली और कचरा गाड़ियों में भरकर हटाया गया।
लंबे समय से जमा कचरे को साफ होते देख बाजार क्षेत्र में भी लोगों ने राहत महसूस की। इस दौरान हड़ताली कर्मचारी भी आसपास मौजूद रहे और जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को सफाई करते हुए देखते रहे। शहर में चल रही इस मुहिम को लोगों ने सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण बताया।
अभियान के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संजय गोयल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जब तक हड़ताल जारी है, तब तक सभी लोग साफ-सफाई में अपना सहयोग दें और कचरे को खुले में फेंकने के बजाय कचरा गाड़ी में ही डालें ताकि शहर का सौंदर्यकरण और स्वच्छ वातावरण बना रहे।
इस मौके पर वार्ड नंबर पांच के पार्षद अनिल गुप्ता, वार्ड नंबर नौ के पार्षद मुकेश कुमार, वार्ड नंबर दो के पार्षद अशोक, वार्ड नंबर तीन के पार्षद प्रतिनिधि वीरेंद्र,वार्ड नंबर चार के प्रतिनिधि अजीत कुमार, वार्ड नंबर 10 के प्रतिनिधि महिपाल सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
मंडी अटेली | विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष ग्राम सभा : गुजरवास को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प | उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान
महेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
अटेली | गरीबी से सेवा तक का सफर : मानवता को बनाया धर्म | पवन राठौड़ बने हजारों युवाओं की प्रेरणा
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान