ज़िला
महेंद्रगढ़ | हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 का सफल आयोजन : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में नवाचार पर मंथन
महेंद्रगढ़ | हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के औषधि विज्ञान विभाग द्वारा 6 व 7 मई 2026 को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 का सफल आयोजन उत्साह और व्यापक सहभागिता के साथ किया गया। यह कार्यक्रम विज्ञान भारती (VIBHA) के सहयोग तथा हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय, हरियाणा सरकार के समर्थन से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य औषधि विज्ञान और स्वास्थ्य सेवाओं में आधुनिक तकनीकों के समावेशन तथा नवाचार को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के पहले दिन विद्यालयों और विश्वविद्यालय परिसर में जागरूकता एवं विद्यार्थी सहभागिता गतिविधियों का आयोजन किया गया। ओडीएम इंटरनेशनल स्कूल और संस्कार भारती स्कूल में विशेष आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों को विज्ञान, स्वास्थ्य तकनीक और नवाचार से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता और ई-पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दूसरे दिन आयोजित मुख्य शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) टंकेश्वर कुमार ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में तकनीकी नवाचारों की महत्वपूर्ण भूमिका है और अनुसंधान तथा नवाचार के माध्यम से विद्यार्थी विकसित भारत के निर्माण में अहम योगदान दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शोध आधारित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मल्टानी फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के उपाध्यक्ष डॉ. मनजीत सिन्हा ने औषधि सुरक्षा और रोगी हितों को मजबूत करने में डिजिटल तकनीकों की भूमिका पर विचार रखे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय, हरियाणा सरकार के वैज्ञानिक डॉ. राहुल तनेजा ने तकनीकी विकास को बढ़ावा देने वाली सरकारी नीतियों और पहलों की जानकारी दी। वहीं इंटरनेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी, मलेशिया के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. रोहित कुमार वर्मा ने वैश्विक स्तर पर फार्मेसी प्रैक्टिस और क्लीनिकल सेवाओं में तकनीक के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित पैनल चर्चा विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें नवाचार, स्वास्थ्य सेवाओं और तकनीकी विकास के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की अध्यक्ष एवं विज्ञान भारती हरियाणा की उपाध्यक्ष प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने स्वदेशी तकनीकों को बढ़ावा देने और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। विश्वविद्यालय की अनुसंधान अधिष्ठाता प्रो. नीलम सांगवान ने शोध आधारित दृष्टिकोण को तकनीकी विकास और स्वास्थ्य समाधान का आधार बताया।
कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव डॉ. मनीषा पांडे ने किया। सह-आयोजन सचिव डॉ. तरुण कुमार, डॉ. इंदरजीत कौर, डॉ. मुलाका मारुति और डॉ. जितेंद्र कुमार ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस आयोजन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों और उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन, विशेषज्ञ वक्ताओं, सहयोगी संस्थाओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
नारनौल | ग्राउंड जीरो न्यूज़ का बड़ा खुलासा : पब्लिक हेल्थ विभाग में एलओसी घोटाले की जांच तेज | चीफ इंजीनियर शुक्रवार को करेंगे रिकॉर्ड की पड़ताल
नारनौल | सिगड़ी में 24×7 जलापूर्ति योजना पर जोर : घर-घर सर्वे से जांचे गए पेयजल कनेक्शन | कमियां मिलने पर विभाग ने शुरू की कार्रवाई
नारनौल | टीबी मुक्त भारत का संकल्प : जागरूकता सेमिनार आयोजित | टीबी हारेगा, देश जीतेगा की दिलाई शपथ
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा4 weeks ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद