ज़िला
नारनौल | टीबी मुक्त भारत का संकल्प : जागरूकता सेमिनार आयोजित | टीबी हारेगा, देश जीतेगा की दिलाई शपथ
नारनौल | उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के अवसर पर माय भारत युवा केंद्र की ओर से श्रीमती हस्ती देवी जन कल्याणार्थ सेवा समिति के सहयोग से आरपीएस विद्यालय महेंद्रगढ़ में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करना तथा टीबी मुक्त भारत के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूत बनाना रहा।

टीबी हारेगा, देश जीतेगा की शपथ लेते विद्यालय स्टाफ, अधिकारी और प्रतिभागी।
सेमिनार में सेंट्रल टीबी डिविजन के राज्य कार्यक्रम अधिकारी प्रिया जायसवाल एवं शुभम राय ने टीबी रोग के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगातार दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन कम होना तथा रात में अत्यधिक पसीना आना टीबी के प्रमुख लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और पूरा उपचार करवाने से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है तथा सरकारी अस्पतालों में इसका इलाज निशुल्क उपलब्ध है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के वाहन चालकों और बस स्टाफ को भी टीबी के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बीमारी के लक्षणों की पहचान, समय पर जांच करवाने और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी उपस्थित लोगों के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर चर्चा कर जनजागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।
आरपीएस विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि टीबी मुक्त भारत के संकल्प को सफल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर बस स्टाफ और ड्राइवर्स को टीबी के साथ-साथ ड्रिंक एंड ड्राइव जैसी गंभीर समस्याओं के प्रति भी जागरूक किया गया ताकि स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा दोनों को लेकर सकारात्मक संदेश समाज तक पहुंचे।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा वर्ग समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास के लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
माय भारत के जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ राष्ट्र सेवा, जनजागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान केवल स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं बल्कि जनभागीदारी का एक बड़ा आंदोलन है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” की शपथ दिलाई गई। सभी ने प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को सफल बनाने के लिए सहयोग देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय से मनोज कुमार, हरीश कुमार शर्मा, डॉ. विश्वशक्ति, भूपेंद्र, विष्णु, सरजीत एवं बलजीत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
नारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
नारनौल | नीट पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला : युवाओं से संवाद का ऐलान
नारनौल | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए योग सहायकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित : योग से ही संभव है विकसित भारत का निर्माण-डॉ शशी बाला
-
सतनाली4 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली4 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
सतनाली6 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर3 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री