नारनौल | सिगड़ी में 24×7 जलापूर्ति योजना पर जोर : घर-घर सर्वे से जांचे गए पेयजल कनेक्शन | कमियां मिलने पर विभाग ने शुरू की कार्रवाई

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को जागरूक करती विभागीय टीम।
घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को जागरूक करती विभागीय टीम।

नारनौल | जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जिला महेंद्रगढ़ की एकमात्र चयनित ग्राम पंचायत सिगड़ी में 24×7 जलापूर्ति योजना को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। योजना के तहत गांव में घर-घर जाकर पेयजल कनेक्शनों की वास्तविक स्थिति की जांच की जा रही है, ताकि जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त कर ग्रामीणों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।

जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने बताया कि 1 मई से 7 मई तक बीआरसी मोहित कुमार की अगुवाई में विशेष सर्वे अभियान चलाया गया। इस दौरान अब तक 202 घरों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 192 घर आबाद मिले जबकि 10 घर बंद पाए गए।

सर्वे में सामने आया कि 192 घरों में से 46 घरों के नल कनेक्शन स्टैंड पोस्ट की स्थिति में नहीं थे और पाइप जमीन में पड़े हुए मिले, जिनमें सुधार की आवश्यकता बताई गई। वहीं 146 घरों में स्टैंड पोस्ट मौजूद पाए गए, लेकिन इनमें से 49 घरों के नलों पर टोंटी नहीं लगी हुई थी। केवल 97 कनेक्शन ही पूरी तरह सही स्थिति में पाए गए, जिनमें स्टैंड पोस्ट और टोंटी दोनों व्यवस्थित मिले।

अभियान के दौरान 3 ऐसे कनेक्शन भी पाए गए जो गंदे पानी की निकासी के पास थे और अस्वच्छ स्थिति में मिले। विभाग ने ऐसे मामलों में संबंधित उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी तय करते हुए जल्द सुधार के निर्देश दिए हैं।

विभागीय टीम ने ग्रामीणों को 24×7 जलापूर्ति योजना के प्रति जागरूक करते हुए पानी की बचत और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश भी दिया। ग्रामीणों को बताया गया कि “नल खोलो, जल भरो” जैसी व्यवस्था तभी सफल होगी जब सभी उपभोक्ता अपने नल कनेक्शन सही स्थिति में रखें और प्रत्येक नल पर टोंटी लगाएं, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके।

ग्राम पंचायत एवं ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों को भी निगरानी और जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। विभाग द्वारा गांव में लगातार बैठकें आयोजित कर सर्वे में मिली कमियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला सलाहकार ने स्पष्ट किया कि जो उपभोक्ता योजना में सहयोग नहीं करेंगे, पानी की बर्बादी करेंगे या नलों पर टोंटी नहीं लगाएंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर बीआरसी मोहित कुमार, पंप चालक तुलसीराम, जलकर्मी नरबीर एवं कुलदीप भी मौजूद रहे।

एक घर में एक ही कनेक्शन होगा मान्य

कार्यकारी अभियंता अमित जैन ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2022 में गांवों में “हर घर नल से जल” सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। उस समय सिगड़ी ग्राम पंचायत में कुल 253 उपभोक्ता दर्ज किए गए थे। उन्होंने कहा कि अब गांव में जुड़े नए उपभोक्ताओं को भी विभागीय रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के पास एक से अधिक कनेक्शन पाए जाएंगे, उन्हें चिन्हित कर हटाया जाएगा, ताकि “एक घर-एक कनेक्शन” के आधार पर 24×7 पेयजल आपूर्ति योजना को सफल बनाया जा सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के पहली बार महेंद्रगढ़ जिले में आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता मंजीत मंडाना के नेतृत्व में नारनौल के आ...
Continue Reading

नारनौल | नीट पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला : युवाओं से संवाद का ऐलान

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस घोटाले ने देशभर के लाखों युवाओं का भरोसा तोड़ा है और उनके भविष्य को संकट में डाल दिया है। पीड...
Continue Reading

नारनौल | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए योग सहायकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित : योग से ही संभव है विकसित भारत का निर्माण-डॉ शशी बाला

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल | बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय पटीकरा में सोमवार को आयुष योग सहायकों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशि बाला ने की, जबकि जिला योग समन्वयक डॉ. सतीश कुमार वि...
Continue Reading
Advertisement

Trending