नारनौल | सिगड़ी में 24×7 जलापूर्ति योजना पर जोर : घर-घर सर्वे से जांचे गए पेयजल कनेक्शन | कमियां मिलने पर विभाग ने शुरू की कार्रवाई

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को जागरूक करती विभागीय टीम।
घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को जागरूक करती विभागीय टीम।

नारनौल | जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जिला महेंद्रगढ़ की एकमात्र चयनित ग्राम पंचायत सिगड़ी में 24×7 जलापूर्ति योजना को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। योजना के तहत गांव में घर-घर जाकर पेयजल कनेक्शनों की वास्तविक स्थिति की जांच की जा रही है, ताकि जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त कर ग्रामीणों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।

जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने बताया कि 1 मई से 7 मई तक बीआरसी मोहित कुमार की अगुवाई में विशेष सर्वे अभियान चलाया गया। इस दौरान अब तक 202 घरों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 192 घर आबाद मिले जबकि 10 घर बंद पाए गए।

सर्वे में सामने आया कि 192 घरों में से 46 घरों के नल कनेक्शन स्टैंड पोस्ट की स्थिति में नहीं थे और पाइप जमीन में पड़े हुए मिले, जिनमें सुधार की आवश्यकता बताई गई। वहीं 146 घरों में स्टैंड पोस्ट मौजूद पाए गए, लेकिन इनमें से 49 घरों के नलों पर टोंटी नहीं लगी हुई थी। केवल 97 कनेक्शन ही पूरी तरह सही स्थिति में पाए गए, जिनमें स्टैंड पोस्ट और टोंटी दोनों व्यवस्थित मिले।

अभियान के दौरान 3 ऐसे कनेक्शन भी पाए गए जो गंदे पानी की निकासी के पास थे और अस्वच्छ स्थिति में मिले। विभाग ने ऐसे मामलों में संबंधित उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी तय करते हुए जल्द सुधार के निर्देश दिए हैं।

विभागीय टीम ने ग्रामीणों को 24×7 जलापूर्ति योजना के प्रति जागरूक करते हुए पानी की बचत और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश भी दिया। ग्रामीणों को बताया गया कि “नल खोलो, जल भरो” जैसी व्यवस्था तभी सफल होगी जब सभी उपभोक्ता अपने नल कनेक्शन सही स्थिति में रखें और प्रत्येक नल पर टोंटी लगाएं, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके।

ग्राम पंचायत एवं ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों को भी निगरानी और जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। विभाग द्वारा गांव में लगातार बैठकें आयोजित कर सर्वे में मिली कमियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला सलाहकार ने स्पष्ट किया कि जो उपभोक्ता योजना में सहयोग नहीं करेंगे, पानी की बर्बादी करेंगे या नलों पर टोंटी नहीं लगाएंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर बीआरसी मोहित कुमार, पंप चालक तुलसीराम, जलकर्मी नरबीर एवं कुलदीप भी मौजूद रहे।

एक घर में एक ही कनेक्शन होगा मान्य

कार्यकारी अभियंता अमित जैन ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2022 में गांवों में “हर घर नल से जल” सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। उस समय सिगड़ी ग्राम पंचायत में कुल 253 उपभोक्ता दर्ज किए गए थे। उन्होंने कहा कि अब गांव में जुड़े नए उपभोक्ताओं को भी विभागीय रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के पास एक से अधिक कनेक्शन पाए जाएंगे, उन्हें चिन्हित कर हटाया जाएगा, ताकि “एक घर-एक कनेक्शन” के आधार पर 24×7 पेयजल आपूर्ति योजना को सफल बनाया जा सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | ग्राउंड जीरो न्यूज़ का बड़ा खुलासा : पब्लिक हेल्थ विभाग में एलओसी घोटाले की जांच तेज | चीफ इंजीनियर शुक्रवार को करेंगे रिकॉर्ड की पड़ताल

Array
|
जनस्वास्थ्य विभाग में फर्जी टोकनों और बिलों के आरोपों से जुड़ा शिकायत पत्र आया सामने।
जनस्वास्थ्य विभाग में फर्जी टोकनों और बिलों के आरोपों से जुड़ा शिकायत पत्र आया सामने।
नारनौल के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पब्लिक हेल्थ) डिवीजन नंबर-1 में फर्जी टोकनों और फर्जी बिलों के जरिए एलओसी (लेटर ऑफ क्रेडिट) की कथित बंदरबांट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। विभाग में लंबे समय से चल रहे इस कथित खेल को लेकर उठे सवालों के ब...
Continue Reading

नारनौल | टीबी मुक्त भारत का संकल्प : जागरूकता सेमिनार आयोजित | टीबी हारेगा, देश जीतेगा की दिलाई शपथ

Array
|
टीबी रोग के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी देते विशेषज्ञ अधिकारी।
टीबी रोग के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी देते विशेषज्ञ अधिकारी।
नारनौल | उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के अवसर पर माय भारत युवा केंद्र की ओर से श्रीमती हस्ती देवी जन कल्याणार्थ सेवा समिति के सहयोग से आरपीएस विद्यालय महेंद्रगढ़ में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता स...
Continue Reading

नारनौल | सैनी सभा नारनौल के महासचिव चुनाव में पहली बार महिला उम्मीदवार : रेणु दहिया ने ठोकी ताल

Array
|
सैनी सभा नारनौल के चुनाव में महिला भागीदारी का संदेश देतीं महासचिव पद की उम्मीदवार रेणु दहिया।
सैनी सभा नारनौल के चुनाव में महिला भागीदारी का संदेश देतीं महासचिव पद की उम्मीदवार रेणु दहिया।
नारनौल | सैनी सभा के आगामी चुनाव इस बार कई मायनों में ऐतिहासिक होते दिखाई दे रहे हैं। सभा के इतिहास में पहली बार किसी महिला ने महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। मोहल्ला सालमपुरा निवासी रेणु दहिया ने महासचिव पद के लिए नामां...
Continue Reading
Advertisement

Trending