ज़िला
नारनौल | लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित : सीजेएम नीलम कुमारी ने दिए दिशा-निर्देश | 30 मई को लगेगी विशेष लोक अदालत
नारनौल | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने एडीआर सेंटर में पैनल अधिवक्ताओं और कानूनी स्वयंसेवकों की बैठक लेकर कानूनी साक्षरता शिविरों तथा आगामी लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं और स्वयंसेवकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
नारनौल में 30 मई को लगेगी विशेष लोक अदालत, सीजेएम नीलम कुमारी ने ली बैठक
सीजेएम नीलम कुमारी ने पैनल अधिवक्ताओं को निर्देश दिए कि अदालती कार्यवाही के दौरान समयबद्ध तरीके से रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए और पीड़ित पक्षों को उचित कानूनी सलाह उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को प्रभावी बनाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
उन्होंने कानूनी स्वयंसेवकों को गांवों और सरकारी संस्थानों में जाकर आमजन को “मुफ्त कानूनी सहायता” योजना के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद और कमजोर वर्ग तक कानूनी सहायता पहुंचाना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्राथमिकता है।
बैठक में उन्होंने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में “समाधान समारोह” विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य उच्चतम न्यायालय में लंबित मामलों का आपसी सहमति और मध्यस्थता के माध्यम से त्वरित समाधान करना है।
उन्होंने जानकारी दी कि 30 मई को विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी, जिसमें विशेष रूप से चेक बाउंस मामलों के निपटान पर जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से अदालतों में लंबित मामलों का बोझ कम करने में मदद मिलेगी।
सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है। उन्होंने अधिवक्ताओं और पीएलवी को टीम भावना के साथ कार्य करने तथा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नारनौल | एमबीजी ट्रंक फैक्ट्री में शुरू हुआ ऑन-जॉब प्रशिक्षण : आईटीआई विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक अनुभव | आधुनिक मशीनों पर सीख रहे तकनीकी कौशल
नारनौल | पब्लिक हेल्थ विभाग में कमीशनखोरी के आरोप : चीफ इंजीनियर को सौंपा एफिडेविट | SC ठेकेदार ने भुगतान रोकने का लगाया आरोप
नारनौल | सैनी सभा के त्रिवार्षिक चुनाव में बढ़ी सरगर्मियां : प्रधान सहित पांच पदों के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में | कॉलेजियम सदस्यों से जनसंपर्क तेज
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा4 weeks ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद