नारनौल | एमबीजी ट्रंक फैक्ट्री में शुरू हुआ ऑन-जॉब प्रशिक्षण : आईटीआई विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक अनुभव | आधुनिक मशीनों पर सीख रहे तकनीकी कौशल
नारनौल | राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के विद्यार्थियों को औद्योगिक कार्यप्रणाली से जोड़ने के उद्देश्य से एमबीजी ट्रंक फैक्ट्री में ऑन-जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को फैक्ट्री के वास्तविक कार्य वातावरण में तकनीकी अनुभव प्रदान किया जा रहा है। आईटीआई प्रिंसिपल कुलदीप यादव ने बताया कि […]

नारनौल | राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के विद्यार्थियों को औद्योगिक कार्यप्रणाली से जोड़ने के उद्देश्य से एमबीजी ट्रंक फैक्ट्री में ऑन-जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को फैक्ट्री के वास्तविक कार्य वातावरण में तकनीकी अनुभव प्रदान किया जा रहा है।
आईटीआई प्रिंसिपल कुलदीप यादव ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें व्यावहारिक कार्यप्रणाली से भी परिचित करवाना है, ताकि वे भविष्य की औद्योगिक चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के विद्यार्थियों ने विकास के मार्गदर्शन में 1 मई 2026 से प्रशिक्षण शुरू किया है, जो 22 मई 2026 तक चलेगा। वहीं वेल्डर ट्रेड के विद्यार्थियों का दल सुनील कुमार की देखरेख में 6 मई से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है और उनका कार्यक्रम 29 मई तक जारी रहेगा। इसके अलावा वायरमैन ट्रेड के विद्यार्थी भी कमलदीप के नेतृत्व में 8 मई से प्रशिक्षण के लिए फैक्ट्री पहुंचना शुरू हो गए हैं।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थी आधुनिक मशीनों और तकनीकी उपकरणों पर सीधे अभ्यास कर रहे हैं। इससे उनके तकनीकी कौशल के साथ-साथ आत्मविश्वास में भी वृद्धि हो रही है।
प्रधानाचार्य ने सभी इंस्ट्रक्टरों को निर्देश दिए हैं कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा और सीखने की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और उद्योगों को भी प्रशिक्षित एवं कुशल कार्यबल उपलब्ध हो सकेगा।



