चंडीगढ़। जल निकासी एवं बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा : मंत्री श्रुति चौधरी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

रिपोर्टर: जिला ब्यूरो
| हरियाणा
मानसून तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करती मंत्री श्रुति चौधरी।
मानसून तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करती मंत्री श्रुति चौधरी।

चंडीगढ़। हरियाणा की सिंचाई एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने प्रदेश में बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए नालियों की सफाई, नदियों से गाद निकालने तथा अल्पकालिक बाढ़ राहत कार्यों की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ स्थिति समीक्षा बैठक की।

बैठक में विभिन्न जिलों में जल निकासी व्यवस्थाओं, संवेदनशील क्षेत्रों तथा बाढ़ संभावित इलाकों में चल रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मानसून से पूर्व सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जल निकासी और बाढ़ राहत कार्यों की प्रगति पर अधिकारियों को निर्देश देतीं श्रुति चौधरी।

जल निकासी और बाढ़ राहत कार्यों की प्रगति पर अधिकारियों को निर्देश देतीं श्रुति चौधरी।

उन्होंने कहा कि नालियों की नियमित सफाई, नदियों एवं ड्रेनों से गाद निकालने के कार्य तथा अल्पकालिक बाढ़ राहत योजनाएं सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैं।

जलभराव और बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाए रखते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

बैठक में यह भी बताया गया कि एचएसडीआर एवं एफसीबी की 57वीं बैठक में संबंधित कार्यों को अनुमोदित किया जा चुका है, जिसके बाद विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है।

मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक कदम उठा रही है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | 28 लाख की सड़क चार दिन में उखड़ी : जांच में निर्माण कार्य फेल | PWD ने ठेकेदार को दिए पुनर्निर्माण के निर्देश

बबीता वर्मा
|
नूंह | जहटाना-रसूलपुर मार्ग पर 28 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क निर्माण के कुछ दिनों के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों की शिकायत के बाद हुई जांच में गुणवत्ता संबंधी खामियां मिलने पर लोक निर्माण विभाग (PWD) ने निर्माण कार्य को रिजेक्ट कर दिया है...
Continue Reading

रेवाड़ी | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रथम आगमन : गणपति गार्डन में भव्य स्वागत समारोह

चैन सिंह
|
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार कल वीरधरा रेवाड़ी के प्रवास पर आ रही हैं। प्रदेश संगठन में शीर्ष स्तर पर हुए इस ऐतिहासिक सांगठनिक बदलाव के बाद यह उनका पहला जिला स्तरीय दौ...
Continue Reading

फतेहाबाद | 3 वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा : सौतेला पिता गिरफ्तार

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद | शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर फरीदाबाद स्थित एक मकान में 3 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई थी, घटनाक्रम के संबंध में अपराध शाखा सेक्टर 16 की टीम ने सौतेले पिता सुशांत निवासी एसजीएम नगर फरीदाबाद को काबू कर लिया । पुलिस प्रवक्ता अनुसार श्रीरा...
Continue Reading
Advertisement

Trending