फतेहाबाद | बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ : चश्मा उतार फेंकने पर समाज में रोष

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
रतिया शहर में डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा से उतारा गया चश्मा।
रतिया शहर में डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा से उतारा गया चश्मा।

फतेहाबाद | शहर के बीच स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पार्क में लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि शनिवार रात शरारती तत्वों ने प्रतिमा पर लगा चश्मा उतारकर नीचे फेंक दिया और पास लगाया गया पोस्टर भी फाड़ दिया।

बाबा साहेब की प्रतिमा से उताकर नीचे फेंका गया चश्मा।

बाबा साहेब की प्रतिमा से उताकर नीचे फेंका गया चश्मा।

जानकारी के अनुसार मूर्ति स्थल के आसपास गंदगी फैलाए जाने की बात भी सामने आई है। रविवार सुबह जब लोग पार्क पहुंचे तो घटना का पता चला। सूचना मिलते ही एससी समाज से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए और घटना पर नाराजगी जताई।

अंबेडकर सभा रतिया के अध्यक्ष प्रेम खोखर ने बताया कि इससे पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले महीने 27 अप्रैल को भी बाबा साहेब की प्रतिमा का चश्मा उतारकर फेंक दिया गया था, लेकिन उस समय बाबा साहेब का जन्मदिन होने के कारण मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि दोबारा ऐसी घटना होने से समाज के लोगों में भारी रोष है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। समाज के लोगों को एकत्रित कर प्रशासन को शिकायत सौंपी जाएगी।

प्रेम खोखर ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो आगे आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता की प्रतिमा के साथ इस तरह की हरकत किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रेवाड़ी पहुंचीं डॉ. अर्चना गुप्ता : काठूवास टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत | कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता बुधवार को पहली बार रेवाड़ी पहुंचीं। उनके आगमन पर काठूवास टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पो...
Continue Reading

फरीदाबाद। परांठे की दुकान से पीछा कर की लूट : स्कूटी से रोककर मोबाइल व रुपये 10,000 छीने | क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने 3 आरोपी दबोचे

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सांई धाम रोड पर एक वाहन चालक से मारपीट कर मोबाइल फोन और रुपये 10,000 की लूट करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नरेंद्र (26), राहुल (19) और...
Continue Reading

रेवाड़ी | जिंदगी को हाँ, नशे को ना : केएलपी कॉलेज में भव्य जागरूकता कार्यक्रम | नशा मुक्त रेवाड़ी पखवाड़े में पुलिस का बड़ा संदेश

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी | आगामी 26 जून को मनाए जाने वाले 'अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस' के उपलक्ष्य में और 'नशा मुक्त रेवाड़ी पखवाड़ा' के अंतर्गत आज बुधवार को रेवाड़ी के केएलपी (KLP) कॉलेज में जिला पुलिस प्रशासन की ओर से एक भव्य और विशाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ...
Continue Reading
Advertisement

Trending