नांगल चौधरी | श्री सिद्ध बाबा अगड़बम नाथ मंदिर में 41 दिन का तप शुरू : नागा योगी वीर देव नाथ कर रहे कठोर साधना

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| नांगल चौधरी
नांगल चौधरी के श्री सिद्ध बाबा अगड़बम नाथ मंदिर में कड़क धूप के बीच 41 दिवसीय तपस्या करते नागा योगी वीर देव नाथ जी महाराज।
नांगल चौधरी के श्री सिद्ध बाबा अगड़बम नाथ मंदिर में कड़क धूप के बीच 41 दिवसीय तपस्या करते नागा योगी वीर देव नाथ जी महाराज।

नांगल चौधरी। श्री सिद्ध बाबा अगड़बम नाथ जी मंदिर में इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और सनातन आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। यहां नागा योगी वीर देव नाथ महाराज ने क्षेत्र और मानव कल्याण के लिए 41 दिन की कठोर तपस्या शुरू की है।

नांगल चौधरी में नागा योगी वीर देव नाथ की 41 दिन की कठोर तपस्या शुरू

नांगल चौधरी में नागा योगी वीर देव नाथ की 41 दिन की कठोर तपस्या शुरू

बताया जा रहा है कि वीर देव नाथ जी महाराज, सुखदेव नाथ जी महाराज के शिष्य हैं और अस्थल भोर की पावन गद्दी से जुड़े हुए हैं।

मंदिर परिसर में प्रतिदिन सुबह सवा 11 बजे से दोपहर सवा 1 बजे तक महाराज जी तेज धूप और अग्नि के बीच तपस्या कर रहे हैं। श्रद्धालुओं के अनुसार यह साधना केवल व्यक्तिगत तप नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र, समाज और मानवता के कल्याण के उद्देश्य से की जा रही है।

क्षेत्र की सुख-समृद्धि और भाईचारे की कामना के साथ तपस्या करते नागा योगी वीर देव नाथ जी महाराज।

क्षेत्र की सुख-समृद्धि और भाईचारे की कामना के साथ तपस्या करते नागा योगी वीर देव नाथ जी महाराज।

महाराज जी का संकल्प है कि क्षेत्र में सुख-समृद्धि बनी रहे, लोगों को बीमारी और संकटों से मुक्ति मिले, संतान सुख प्राप्त हो तथा समाज में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द कायम रहे। साथ ही सनातन धर्म की मजबूती और विजय की कामना भी इस तपस्या का प्रमुख उद्देश्य बताया जा रहा है।

इन दिनों मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर महाराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। क्षेत्रभर में इस अनोखी तपस्या की चर्चा श्रद्धा और सम्मान के साथ की जा रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज : घर-घर पहुंच रहे बीएलओ | फॉर्म भरने की अपील | लोकतंत्र को मजबूत बनाने पर जोर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
निरीक्षण के दौरान बीएलओ को निर्देश देते एसडीएम उदय सिंह।
निरीक्षण के दौरान बीएलओ को निर्देश देते एसडीएम उदय सिंह।
नांगल चौधरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपमा अंजली के निर्देशों के तहत जिले में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाकर लोकतंत्र की नींव को मज...
Continue Reading

नांगल चौधरी। बाबा मुकुंददास गौशाला में राधा-गोविंद मंदिर का भूमि पूजन : मंदिर निर्माण की रखी गई नींव

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी। बाबा मुकुंददास गौशाला में बुधवार को राधा-गोविंद मंदिर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ तथा मंदिर निर्माण की नींव रखी गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गौभ...
Continue Reading

नांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील

नितिन यादव
|
नांगल चौधरी | हरियाणा में चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के 24 गांवों में अभियान को तेज कर दिया गया है। प्रशासन ने सभी मतदाताओं से 25 जून 2026 तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील करते हुए कहा है कि मतद...
Continue Reading
Advertisement

Trending