नारनौल | बड़कोदा में भाजपा भूषण मंडल की बैठक : बंगाल-असम जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई | संगठन मजबूती पर जोर

रिपोर्टर: हरिसिंह
| नारनौल
भाजपा पदाधिकारियों ने पार्टी का पटका पहनाकर नए कार्यकर्ता का स्वागत किया।
भाजपा पदाधिकारियों ने पार्टी का पटका पहनाकर नए कार्यकर्ता का स्वागत किया।

नारनौल | विधानसभा क्षेत्र के भूषण मंडल की बैठक गांव बड़कोदा में आयोजित हुई, जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी नारनौल जे.पी. सैनी मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी और असम में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सराहना की।

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते पदाधिकारी।

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते पदाधिकारी।

सैनी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार अब प्रत्येक माह मंडल स्तर पर बैठकें होंगी। उन्होंने SIR, BLA-2 और शक्ति केंद्र प्रमुखों की भूमिकाओं पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाएं और 15 दिन के विशेष अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ने की। मौके पर विधायक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष ने जे.पी. सैनी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा | पीएम-सीएम के संबोधन का होगा लाइव प्रसारण

Array
|
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत श्री श्याम मंदिर से मोडावाला मंदिर तक निकलेगी भव्य कलश यात्रा, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव रहेंगी मुख्य अतिथि।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत श्री श्याम मंदिर से मोडावाला मंदिर तक निकलेगी भव्य कलश यात्रा, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव रहेंगी मुख्य अतिथि।
नारनौल | श्री सोमनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप की प्राण-प्रतिष्ठा के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 11 मई को आयोजित होने वाले “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव ने रविव...
Continue Reading

बाछौद | पंचायत भवन में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर : विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं | ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर उठाया लाभ

Array
|
बाछौद में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की ग्रामीणों की जांच
बाछौद में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की ग्रामीणों की जांच
बाछौद | पंचायत भवन में गेटवेल अस्पताल, नारनौल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन डॉ. उमेश गुप्ता (एम.डी.) के नेतृत्व में किया गया, जिसमें ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों ने शिवि...
Continue Reading

अटेली | उनिंदा गांव को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए सिंचाई विभाग ने तैयार की रूपरेखा : अधीक्षण अभियंता ने किया मौके का निरीक्षण

Array
|
मौके का मुआयना करते अधिकारी।
मौके का मुआयना करते अधिकारी।
अटेली | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के स्थाई समाधान की दिशा में निरंतर समर्पित है। इसी कड़ी में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की विशेष सक्रियता के चलते खंड अटेली के गांव उनिंदा को ...
Continue Reading
Advertisement

Trending