नारनौल | भाजपा सरकार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को तुरंत सुरक्षा दे : सुमित गौड़

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
सुमित गौड़
सुमित गौड़

नारनौल | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह के नारनौल स्थित निवास स्थान पर अल सुबह संदिग्ध बदमाशों द्वारा घुसने और हमला करने की कोशिश की हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने भाजपा सरकार से तुरंत राव नरेंद्र सिंह को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाए जाने की मांग की है।

सुमित गौड़ ने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है क्योंकि जब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के निवास पर हथियारबंद लोग घुसकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्रयास कर सकते है तो ऐसे में आम आदमी कहां तक सुरक्षित है।

गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति और नीयत दोनों ही खराब है और यह सरकार 12 सालों के कार्यकाल के दौरान लोगों को सुरक्षित माहौल तक नहीं उपलब्ध करवा सकी तो वह भला आम आदमी की सुरक्षा क्या करेगी। उन्होंने कहा कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई हो।

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नारनौल-महेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित निवास पर अल सुबह लगभग 3 बजे हथियारबंद असामाजिक तत्व घुस आए, जिन्होंने घर के दरवाजों के ताले काटे और कुंडी तोड़ी। इस दौरान उनके बड़े भाई और परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे। राव नरेंद्र सिंह के बड़े भाई राव देवेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर की मामले में कड़ी कारवाई व सुरक्षा की मांग की है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | आरोही मॉडल विद्यालय मंढाणा का शानदार परीक्षा परिणाम : मिठाई बांटकर मनाई खुशी

Array
|
आरोही मॉडल विद्यालय मंढाणा का शानदार 10वीं रिजल्ट, विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान
आरोही मॉडल विद्यालय मंढाणा का शानदार 10वीं रिजल्ट, विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान
नारनौल | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में आरोही मॉडल विद्यालय मंढाणा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा कन्नू ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम...
Continue Reading

नारनौल | कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के आवास में घुसने का प्रयास : CCTV तार काटी | ताले तोड़े

Array
|
नारनौल में राव नरेंद्र सिंह के घर घुसने का प्रयास, CCTV तार काटी और ताले तोड़े
नारनौल में राव नरेंद्र सिंह के घर घुसने का प्रयास, CCTV तार काटी और ताले तोड़े
नारनौल | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरेंद्र सिंह के नारनौल स्थित शिव कॉलोनी आवास पर 15-16 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में कुछ लोगों द्वारा घुसने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर उनके बड़े भाई राव दे...
Continue Reading

नारनौल | हरियाणा का गौरव : वैद्य ऋषिपाल को राष्ट्रीय मंच पर तीन-तीन सम्मान | आयुर्वेद की शक्ति का हुआ सम्मान

Array
|
राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित हुए वैद्य ऋषिपाल, तीन पुरस्कार जीतकर बढ़ाया महेंद्रगढ़ का मान।
राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित हुए वैद्य ऋषिपाल, तीन पुरस्कार जीतकर बढ़ाया महेंद्रगढ़ का मान।
नारनौल | गांव डेरोली जाट, जिला महेंद्रगढ़ के लिए गर्व और प्रेरणा का एक ऐतिहासिक क्षण तब सामने आया, जब ऋषि हर्बल आयुर्वेदा के वैद्य ऋषिपाल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए एक नहीं, बल्कि तीन-तीन प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किए। यह स...
Continue Reading
Advertisement

Trending