महेंद्रगढ़ | आदर्श कॉलोनी में देर रात संदिग्धों की दस्तक : CCTV में कैद हुए युवक | गुलेल लेकर घूमने से फैली दहशत

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़

महेंद्रगढ़ | शहर की आदर्श कॉलोनी में देर रात संदिग्ध गतिविधियों का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। कॉलोनी की गलियों में घूम रहे कुछ संदिग्ध युवक सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। घटना के बाद कॉलोनी निवासियों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

CCTV फुटेज में नजर आए संदिग्ध युवक, चोरी की आशंका से बढ़ी चिंता।

CCTV फुटेज में नजर आए संदिग्ध युवक, चोरी की आशंका से बढ़ी चिंता।

जानकारी के अनुसार घटना 15 मई की रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक कॉलोनी की अलग-अलग गलियों में घूमते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन युवकों का पहनावा असामान्य था। कुछ युवकों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे, जबकि कुछ केवल कच्छे पहनकर घूम रहे थे। उनके हाथों में गुलेल भी दिखाई दी।

महेंद्रगढ़ की गलियों में गुलेल लेकर घूमते दिखे संदिग्ध, लोगों में दहशत।

महेंद्रगढ़ की गलियों में गुलेल लेकर घूमते दिखे संदिग्ध, लोगों में दहशत।

बताया जा रहा है कि जब कॉलोनी के कुत्ते इनके पीछे भागे तो इन लोगों ने पत्थर उठाकर गुलेल से कुत्तों पर वार किया। फुटेज में यह युवक एक गली से दूसरी गली में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कॉलोनी निवासियों का कहना है कि संदिग्ध युवक आसपास की गतिविधियों पर नजर रखते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे लोगों को आशंका है कि वे घरों की रेकी कर रहे थे।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यह कोई संगठित गिरोह हो सकता है, जो रात के समय कॉलोनियों में घूमकर चोरी की वारदातों की योजना बनाता है। घटना के बाद कई लोगों ने रात में बाहर निकलना भी कम कर दिया है।

उधर, महेंद्रगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि मामला 15 मई की रात का है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संदिग्ध चोरी के इरादे से इलाके में पहुंचे थे। पुलिस ने चोरी की दो बाइक रेवाड़ी से बरामद की हैं। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी ट्रेन के जरिए आगे निकल गए थे और उनकी तलाश लगातार जारी है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | मामूली कहासुनी के बाद कन्फैक्शनरी संचालक पर हमला : सिर में ईंट मारने का आरोप | CCTV सामने आया

Array
|
हमले की सीसीटीवी फुटेज में नजर आते युवक
हमले की सीसीटीवी फुटेज में नजर आते युवक
फतेहाबाद | तहसील चौक स्थित श्याम मंदिर के पास शुक्रवार रात एक कन्फैक्शनरी संचालक पर कुछ युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल दुकानदार को सिर में गंभीर चोट लगने के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस...
Continue Reading

नारनौल | परिवार से समाज तक जिम्मेदारी निभाने वाली रेणु दहिया बनीं चर्चा का केंद्र : पांच साल के भतीजे को बेटे से बढ़कर पालकर IIT पहुंचाया

Array
|
रेणु दहिया
रेणु दहिया
नारनौल | सैनी सभा के चुनाव में इस बार महासचिव पद को लेकर एक ऐसी महिला प्रत्याशी चर्चा के केंद्र में बनी हुई हैं, जिन्होंने समाज सेवा का संकल्प लेने से पहले अपने निजी और पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारी, त्याग और समर्पण की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी चर्च...
Continue Reading

फरीदाबाद | ग्राउंड जीरो की खबर का असर : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का एक्शन | दो कर्मचारी सस्पेंड

Array
|
फरीदाबाद अस्पताल डिलीवरी मामले में बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दो कर्मचारी किए सस्पेंड
फरीदाबाद अस्पताल डिलीवरी मामले में बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दो कर्मचारी किए सस्पेंड
फरीदाबाद | बल्लभगढ़ सेक्टर-3 स्थित सरकारी अस्पताल में पार्किंग में टॉर्च की रोशनी में महिला की डिलीवरी होने के मामले में अब बड़ा प्रशासनिक एक्शन हुआ है। इस पूरे मामले को ग्राउंड जीरो न्यूज़ ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में ...
Continue Reading
Advertisement

Trending