ज़िला
अटेली | 132 केवी पावर हाउस में स्पार्किंग से लगी आग : 70 गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित | निगम को 16 लाख का नुकसान
अटेली। कस्बे के 132 केवी पावर हाउस प्लांट में सोमवार दोपहर अचानक स्पार्किंग होने से भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारण आसपास के करीब 70 गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई, वहीं बिजली निगम को भी लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अटेली स्थित 132 केवी पावर हाउस से गणियार, कांटी, भीलवाड़ा, महासर तथा दुबलाना के 33 केवी पावर हाउस जुड़े हुए हैं। इन फीडरों के माध्यम से लगभग 70 गांवों में बिजली सप्लाई की जाती है। सोमवार को अचानक प्लांट में स्पार्किंग हुई और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग लगने से बिजली उपकरणों और केबलों को भारी नुकसान पहुंचा।
घटना के बाद कई गांवों की बिजली सप्लाई तुरंत बाधित हो गई। हालांकि जहां तारों के माध्यम से सप्लाई दी जा रही थी, वहां कुछ घंटों बाद बिजली बहाल कर दी गई, लेकिन जिन क्षेत्रों में केबल के जरिए सप्लाई होती है, वहां अभी भी बिजली व्यवस्था प्रभावित बनी हुई है। आग के कारण केबल जल गई, जिसके चलते मरम्मत कार्य जारी है।
घटना के समय पावर हाउस परिसर में धुआं और आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं। कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को फैलने से रोका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
बिजली निगम के एसडीओ दीपक कुमार ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण बिजली लोड बढ़ा हुआ था। इसी दौरान स्पार्किंग होने से आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में लगभग 16 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि जहां तारों से सप्लाई थी, वहां बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई है, जबकि केबल जलने के कारण बाधित सप्लाई को भी जल्द शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना के बाद प्रभावित गांवों के लोगों को गर्मी के बीच बिजली कटौती से परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम की टीमें लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं ताकि जल्द से जल्द पूरी सप्लाई बहाल की जा सके।
अटेली | सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन ऐलान : 31 मई को स्वास्थ्य मंत्री आवास पर देंगे ज्ञापन | वेतन बढ़ोतरी समेत कई मांगें उठीं
अटेली | राजकीय स्कूल कांटी के मेधावियों का भव्य सम्मान : बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन पर गांव में निकली जागरूकता रैली
अटेली | पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण : बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट के नेतृत्व में प्रदर्शन
-
निजामपुर2 months ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद