महेन्द्रगढ़ | लोकतंत्र सेनानी संगठन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष फिर बने महावीर भारद्वाज : सर्वसम्मति से हुआ चयन

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
महेन्द्रगढ़ में आयोजित लोकतंत्र सेनानी संगठन हरियाणा की आमसभा बैठक का दृश्य।
महेन्द्रगढ़ में आयोजित लोकतंत्र सेनानी संगठन हरियाणा की आमसभा बैठक का दृश्य।

महेन्द्रगढ़ | लोकतंत्र सेनानी संगठन हरियाणा की आमसभा बैठक में महेन्द्रगढ़ के मूल निवासी महावीर भारद्वाज को दूसरी बार सर्वसम्मति से संगठन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया को चुनाव अधिकारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी, पूर्व डायरेक्टर जनरल हिपा तथा एनिमल वेलफेयर बोर्ड भारत सरकार के चेयरमैन रहे डॉ. एसपी गुप्ता ने संपन्न कराया। उन्होंने बैठक में मौजूद लोकतंत्र सेनानियों की सहमति के बाद महावीर भारद्वाज को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया।

लोकतंत्र सेनानी संगठन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद महावीर भारद्वाज का सम्मान करते पदाधिकारी।

लोकतंत्र सेनानी संगठन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद महावीर भारद्वाज का सम्मान करते पदाधिकारी।

महावीर भारद्वाज पिछले 56 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं। वे शिक्षाविद, वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं। उन्हें अब तक आठ राष्ट्रीय और एक अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के विरोध में उन्होंने रेवाड़ी में सत्याग्रह कर गिरफ्तारी दी थी। उस समय उनकी उम्र मात्र 21 वर्ष थी। आपातकाल के दौरान जेल में झेली गई यातनाओं को याद करते हुए वक्ताओं ने लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को देश के लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय बताया।

लोकतंत्र सेनानी संगठन हरियाणा उन लोगों का संगठन है जिन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया और जेल यातनाएं झेली। संगठन में प्रत्येक तीन वर्ष बाद चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जाती है।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय लोकतंत्र सेनानी संघ की ओर से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी राजन धींगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक एवं संगठन के मुख्य संरक्षक जयप्रकाश गुप्ता, पूर्व प्रांत कार्यवाह एवं लोकतंत्र सेनानी सुभाष आहूजा, वरिष्ठ अधिवक्ता पवन सिब्बल, सामाजिक कार्यकर्ता सतीश कत्याल, संघ के पूर्व प्रचारक बलवीर सिंह अग्रवाल तथा फरीदाबाद से लघु भारती संगठन के रवि खत्री भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव में हरियाणा के 19 जिलों से आए 46 लोकतंत्र सेनानियों ने भाग लिया। महावीर भारद्वाज के नाम का प्रस्ताव सतीश कत्याल ने रखा, जिसका समर्थन डॉ. वेद प्रकाश व्यथित, सुभाष डगर और शक्तिपाल मंगल ने किया। चुनाव अधिकारी द्वारा अन्य नामों के लिए आमंत्रण देने के बावजूद कोई दूसरा प्रस्ताव नहीं आया, जिसके बाद महावीर भारद्वाज को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

अपने संबोधन में महावीर भारद्वाज ने संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सतनाली | सरकारी स्कूल में बच्चों से सफाई का VIDEO वायरल : फर्श धुलवाने पर उठा विवाद

Array
|
सतनाली के सरकारी स्कूल में बच्चों से सफाई करवाने का वीडियो वायरल, फर्श धोते दिखे छात्र।
सतनाली के सरकारी स्कूल में बच्चों से सफाई करवाने का वीडियो वायरल, फर्श धोते दिखे छात्र।
सतनाली | महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली कस्बा स्थित एलएनबी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों से साफ-सफाई और कक्षाओं के फर्श धुलवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। ग्रा...
Continue Reading

नारनौल | गिरफ्तारी से पहले चोर बताने पर उठे सवाल : राव नरेंद्र बोले—तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली | थ्योरी कैसे तय हुई

Array
|
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह
नारनौल | कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के घर में घुसकर तोड़फोड़ किए जाने के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपितों तक नहीं पहुंच पाई है। गिरफ्तारी न होने के बावजूद पुलिस की ओर से मामले को हमला या एक्सटॉर्शन गैंग से अलग बताकर चोरी के लिए से...
Continue Reading

फतेहाबाद | 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार : स्कूल में बताई आपबीती से खुला मामला

Array
|
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता दीपक
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता दीपक
फतेहाबाद। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। शहर के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 9 वर्षीय बच्ची ने अपने शिक्षकों को बताया कि उसके पिता उसके साथ गलत हरकत करते हैं। बच्ची की बात सामने आने के बाद मामला पुलिस और बाल कल्य...
Continue Reading
Advertisement

Trending