ज़िला
नारनौल | जल संरक्षण अभियान के तहत अवैध कनेक्शनों की पहचान : लोगों को किया जागरूक
नारनौल | जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायता संगठन की ओर से जिलेभर की ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभागीय टीमें गांवों में घर-घर जाकर लोगों को पेयजल संरक्षण, पानी के सही उपयोग और जल बचाने के प्रति जागरूक कर रही हैं। विभाग का उद्देश्य गर्मी के मौसम में पानी की बर्बादी रोकना और लोगों को जिम्मेदारी के साथ जल उपयोग के लिए प्रेरित करना है।
ग्रामीणो को जागरूक करती हुई विभागीय टीम।
जिला सलाहकार मंगतु राम सरसवा ने बताया कि अभियान के दौरान अवैध जल कनेक्शनों की पहचान भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नल पर टोंटी लगाना जरूरी है ताकि पानी की अनावश्यक बर्बादी रोकी जा सके। साथ ही पेयजल का उपयोग बाड़ियों और खेतों की सिंचाई के लिए नहीं करने की अपील भी ग्रामीणों से की जा रही है।
इसी कड़ी में बीआरसी मोहित कुमार के नेतृत्व में खंड कनीना के गांव खैराना में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। टीम ने डोर-टू-डोर विजिट कर जल लीकेज की जांच की तथा बिना टोंटी वाले जल कनेक्शनों को चिन्हित किया। इसके अलावा बाड़ियों में इस्तेमाल हो रहे अवैध जल कनेक्शनों की भी पहचान की गई।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छ पेयजल के महत्व, अशुद्ध जल से होने वाली बीमारियों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विभाग की ओर से लोगों को यह भी बताया गया कि पानी को सुरक्षित रखने और स्वच्छ बनाए रखने के लिए किन सावधानियों का पालन जरूरी है। साथ ही विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-5678 की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई ताकि किसी भी समस्या की सूचना तुरंत दी जा सके।
निरीक्षण के दौरान कुल 43 घरों की जांच की गई। इनमें 6 घरों में बिना टोंटी वाले जल कनेक्शन पाए गए, जबकि 6 स्थानों पर बिना स्टैंड पोस्ट के कनेक्शन मिले। इसके अलावा 23 अवैध जल कनेक्शन चिन्हित किए गए। विभाग की ओर से संबंधित लोगों को 5 दिन के भीतर अपने कनेक्शन वैध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय सीमा के भीतर कनेक्शन वैध नहीं करवाने पर पंचायत द्वारा कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काटे जाएंगे।
इस दौरान ग्राम पंचायत के पंच, नलकूप चालक और अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से ही सफल हो सकता है।
नारनौल | गिरफ्तारी से पहले चोर बताने पर उठे सवाल : राव नरेंद्र बोले—तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली | थ्योरी कैसे तय हुई
नारनौल | रोडवाल टोल पर हमला करने वाला गैंग पकड़ा : नारनौल के दो युवक गिरफ्तार | 50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप
नारनौल | सीजेएम नीलम कुमारी का औचक निरीक्षण : नशा मुक्ति केंद्रों और सेफ हाउस की व्यवस्थाओं परखी
-
निजामपुर2 months ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद