नूंह। फर्जी रेलवे नौकरी और ऑनलाइन जॉब के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार : नूंह में साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
नूंह में फर्जी रेलवे नौकरी और ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
नूंह में फर्जी रेलवे नौकरी और ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

नूंह। जिले में साइबर ठगी के मामलों में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। ऑनलाइन नौकरी, रेलवे में भर्ती और पहचान का झांसा देकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले तीन आरोपियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना नूंह और थाना सदर पुन्हाना में मामले दर्ज किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार पहले मामले में राजस्थान के जिला डीग के खेड़ली अलमुद्दीन गांव निवासी नोसाद पुत्र असलम को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी सिम कार्डों और नकली पहचान के जरिए लोगों को ऑनलाइन पेन-पेंसिल जॉब, स्टेशनरी बेचने और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर ठगी का शिकार बनाता था।

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और ई-टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 के तहत केस दर्ज किया गया है।

दूसरे मामले में पुन्हाना क्षेत्र के गांव लुहिंग्याखाला निवासी अफरीदी पुत्र मुस्ताक को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि वह लोगों को फोन कर खुद को उनका परिचित बताता था और भरोसे में लेकर उनसे पैसे मंगवा लेता था। मामले में जांच जारी है।

वहीं तीसरे मामले में भूरियाकी गांव निवासी सोकीन पुत्र रहीम बख्श को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और दो फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी फेसबुक पर रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम से फर्जी विज्ञापन डालता था। बेरोजगार युवक जब संपर्क करते थे तो उनसे एडवांस फीस, फॉर्म फीस और अन्य चार्ज के नाम पर पैसे लिए जाते थे।

जांच में आरोपी के मोबाइल नंबर के खिलाफ साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज मिली, जिसमें करीब 6 हजार 947 रुपये की ठगी सामने आई है। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए साइबर थाना नूंह भेजा गया है।

साइबर ठगी के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि ऑनलाइन नौकरी और सरकारी भर्ती के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े का जाल लगातार फैलता जा रहा है, जिसमें बेरोजगार युवाओं को सबसे ज्यादा निशाना बनाया जा रहा है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | हरियाणा में रक्तदान शिविर का आयोजन : 36 यूनिट रक्त एकत्रित

हरिसिंह
|
नारनौल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव एवं उपस्थित अतिथि।
नारनौल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव एवं उपस्थित अतिथि।
नारनौल | हरियाणा सरकार के पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन (रजि. नं. 41, नारनौल) एवं गो सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नारनौल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 36 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे सिविल अस्पताल नारनौ...
Continue Reading

नारनौल | मीडिया की मुहिम का बड़ा असर : मेडिकल कॉलेज की 33 केवी हॉटलाइन का काम शुरू | अब स्टाफ नियुक्ति की उठी मांग

रामचन्द्र सैनी
|
महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज में 33 केवी हॉटलाइन बिजली लाइन बिछाने का चल रहा कार्य।
महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज में 33 केवी हॉटलाइन बिजली लाइन बिछाने का चल रहा कार्य।
नारनौल | महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज को लेकर पिछले कई महीनों से लगातार उठ रही बिजली संकट की समस्या पर आखिरकार बड़ा समाधान निकलता नजर आ रहा है। जनहित से जुड़े इस अहम मुद्दे को स्थानीय मीडिया द्वारा लगातार प्रमुखता से उठाने के बाद हरियाणा सरकार ने गंभीरत...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | भव्य कलश यात्रा से श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानोत्सव का शुभारंभ : 321 महिलाओं ने लिया भाग

सुशील शर्मा
|
321 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव से निकाली कलश यात्रा।
321 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव से निकाली कलश यात्रा।
महेंद्रगढ़ | शहर के रेलवे रोड स्थित मास्टर कॉलोनी के किशोरी कुंज में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानोत्सव का शुभारंभ बुधवार को एक भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन सायं 3 बजे से 6:30 बजे तक किया जाएगा, जिस...
Continue Reading
Advertisement

Trending