अटेली। बिजली कटौती पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा : सिलारपुर में पंचायत आयोजित | बसपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
पंचायत को सम्बोधित करते बसपा नेता अतरलाल।
पंचायत को सम्बोधित करते बसपा नेता अतरलाल।

अटेली। भीषण गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में अटेली क्षेत्र के गांव सिलारपुर में ग्रामीणों ने पंचायत आयोजित कर बिजली विभाग और राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। गांव की परस में आयोजित इस पंचायत की अध्यक्षता बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने की। पंचायत में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।

पंचायत को संबोधित करते हुए शेर सिंह यादव, जगदीश, श्योताज सिंह, अशोक कुमार, हजारीलाल, बिजेंद्र और दीनदयाल शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिना किसी पूर्व सूचना के लंबे समय तक बिजली कटौती की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग न तो निर्धारित शेड्यूल जारी करता है और न ही उपभोक्ताओं को कटौती की जानकारी दी जाती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने कहा कि एक ओर तापमान लगातार बढ़ रहा है और भीषण गर्मी लोगों का जीना मुश्किल कर रही है, वहीं दूसरी ओर बार-बार बिजली जाने से पेयजल व्यवस्था, घरेलू कार्य, बच्चों की पढ़ाई और किसानों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। बिजली कटौती के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट ने कहा कि ग्रामीणों को अपनी समस्याएं रखने के लिए पंचायत बुलाने पर मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत और अनुरोध किए गए, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है और लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राज्य सरकार और बिजली विभाग ने तत्काल प्रभाव से अनावश्यक बिजली कटौती बंद नहीं की और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की तो बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता बिजली निगम के कार्यालयों के बाहर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के हितों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पंचायत में मौजूद ग्रामीणों ने भी सर्वसम्मति से बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना सरकार और विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।

इस अवसर पर भाग सिंह चेयरमैन, कैलाश सेठ, दान सिंह प्रजापत, धर्मपाल, मनोज, राजकुमार, मक्खन, सतबीर, लीलाराम, कैलाश, बलबीर, शिवूदयाल, विद्यादत्त, रघबीर, प्रदीप, रामजस, बाबूलाल, बीर सिंह, महेंद्र, दीनदयाल शर्मा, बृजलाल, जगदीश, दलीप सिंह, उदय सिंह, कंवर सिंह, रामकुमार, संदीप, बद्री, सुरेंद्र, अजीत, किशोर, बिजेंद्र सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। नशा मुक्त समाज का दिया संदेश : कांटी स्कूल में निकाली जागरूकता रैली | विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से बताए नशे के दुष्परिणाम

जितेंद्र सोलंकी
|
नशा मुक्ति जागरूकता रैली में भाग लेते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी के छात्र-छात्राएं।
नशा मुक्ति जागरूकता रैली में भाग लेते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी के छात्र-छात्राएं।
अटेली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कांटी के प्रांगण से आज "नशा मुक्त समाज - स्वस्थ समाज" के संदेश के साथ एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ विद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य श्री रविंद्र कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया...
Continue Reading

नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल

हरविन्द्र यादव
|
राव की ताकत या राजनीतिक असुरक्षा ? हाल ही में जिला कष्ट निवारण समितियों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न मंत्रियों के बीच ज़िलों के बंटवारे के मामले में उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह को पहले रेवाड़ी दिया गया परंतु उसके तुरंत बाद ही इसे बदलकर झज्जर कर दि...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही

नितिन यादव
|
महेंद्रगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाते एडवोकेट एवं पूर्व एनएसयूआई महासचिव प्रवीण शेरावत।
महेंद्रगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाते एडवोकेट एवं पूर्व एनएसयूआई महासचिव प्रवीण शेरावत।
महेंद्रगढ़  हरियाणा एनएसयूआई के पूर्व महासचिव और एडवोकेट प्रवीण शेरावत ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रही है। अपराध, अ...
Continue Reading
Advertisement

Trending