नांगल चौधरी | हसनपुर गांव में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था : भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए सामाजिक पहल

रिपोर्टर: अनीता
| नांगल चौधरी
हसनपुर गांव में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था, युवाओं की अनोखी पहल
हसनपुर गांव में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था, युवाओं की अनोखी पहल

नांगल चौधरी | क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे तापमान एवं भीषण गर्मी को देखते हुए हसनपुर गांव में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई। इस सामाजिक पहल में युवा कांग्रेस महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने विशेष रूप से भाग लेते हुए लोगों को पक्षियों के संरक्षण, सेवा एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पुनीत बुलान ने कहा कि लगातार बढ़ती गर्मी के कारण बेजुबान पक्षियों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पानी की कमी के चलते अनेक पक्षी दम तोड़ देते हैं। ऐसे समय में हम सभी का नैतिक कर्तव्य बनता है कि अपने घरों, छतों, खेतों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें, ताकि उन्हें इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।

राहुल शर्मा ने कहा कि समाज की असली पहचान सेवा और संवेदनशीलता से होती है। बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना एक छोटा प्रयास जरूर है, लेकिन इसका प्रभाव बहुत बड़ा है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर ऐसे जनहित एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

पुनीत बुलान ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार इंसान गर्मी में पानी के बिना नहीं रह सकता, उसी प्रकार बेजुबान पक्षियों को भी हमारी जरूरत है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर के बाहर एक पानी का बर्तन रख दे, तो अनगिनत पक्षियों की जान बचाई जा सकती है।

इस दौरान राहुल शर्मा, बाबूलाल, राजवीर, महेश, तनिष्का एवं ईशिका बच्ची भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। ग्रामीणों एवं युवाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनहित कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | अरावली की पहाड़ियां फिर धधकीं : एक सप्ताह में दूसरी बड़ी आग | 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

रामपाल फ़ौजी
|
नांगल चौधरी | दक्षिण हरियाणा के नांगल चौधरी क्षेत्र स्थित शाहबाजपुर की अरावली पहाड़ियों में एक बार फिर भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते जंगल और पहाड़ी क्षेत्र के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। दूर-दूर तक उठते ...
Continue Reading

नांगल चौधरी। बेजुबान पशुओं की प्यास बुझाने आगे आए युवा : खाली खेलियों में भरवाया पानी | गर्मी में राहत देने की अनूठी पहल

अनीता
|
नांगल चौधरी में पशु-पक्षियों के लिए पानी की खेलियों में पानी भरवाते युवा साथी समूह और सामाजिक कार्यकर्ता।
नांगल चौधरी में पशु-पक्षियों के लिए पानी की खेलियों में पानी भरवाते युवा साथी समूह और सामाजिक कार्यकर्ता।
नांगल चौधरी। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए युवा साथियों ने मानवता और सेवा भावना की मिसाल पेश की है। वार्ड संख्या-8 में युवा साथी समूह हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा के सदस्यों ने मिलकर पशु-पक्षियों क...
Continue Reading

नांगल चौधरी। नशा मुक्त समाज की दिशा में पुलिस का अभियान : सैद अलीपुर में युवाओं को किया जागरूक | नए आपराधिक कानूनों की भी दी जानकारी

रामपाल फ़ौजी
|
गांव सैद अलीपुर में आयोजित नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
गांव सैद अलीपुर में आयोजित नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
नांगल चौधरी। समाज को नशे की गिरफ्त से मुक्त कराने और युवाओं को जागरूक बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे डोर-टू-डोर नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना नांगल चौधरी की विशेष टीम ने गांव सैद अलीपुर का दौरा किया। गांव के मंदिर परिसर में आयोजि...
Continue Reading
Advertisement

Trending