ज़िला
सिरसा | जनसंघ के पूर्व विधायक सहीराम धारणीया का निधन : 104 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस | क्षेत्र में शोक की लहर
सिरसा। स्थानीय लार्ड शिवा कॉलेज के संरक्षक, जनसंघ के पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष चौ. सहीराम धारणीया का 104 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र सहित बिश्नोई समाज में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास गांव सकताखेड़ा, तहसील डबवाली, जिला सिरसा में किया जाएगा।
चौ. सहीराम धारणीया के निधन पर लार्ड शिवा कॉलेज में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के शिक्षक एवं गैरशिक्षक कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। संस्था के महासचिव सोमप्रकाश एडवोकेट ने कहा कि चौ. सहीराम जी एक महान व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित कर दिया।
संस्थान के महानिदेशक देशकमल बिश्रोई ने कहा कि अधिक आयु होने के बावजूद भी चौ. सहीराम जी सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहते थे और समाज के हितों के लिए सदैव तत्पर रहते थे। ट्रस्ट के उपप्रधान इंजीनियर लोकेश बिश्रोई ने उनके निधन को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि उनका जाना केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि पूरे बिश्नोई समाज के लिए बड़ा आघात है।
संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. दीपक बिश्रोई ने कहा कि चौ. सहीराम जी के आदर्श और उनके बताए मार्ग हमेशा समाज को प्रेरित करते रहेंगे। शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
रेवाड़ी | तेज रफ्तार सरकारी एम्बुलेंस बनी हादसे की वजह : स्पीडब्रेकर पर अनियंत्रित होकर 3 कारों को मारी टक्कर | गर्भवती महिला समेत कई घायल
दिल्ली | मिडल ईस्ट संकट पर उद्योग जगत के साथ खड़ी हरियाणा सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने व्यापारिक संगठनों को दिया हर संभव सहयोग का भरोसा
दिल्ली | जापानी निवेशकों को हरियाणा में निवेश का न्योता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले- भारत-जापान साझेदारी से बनेगा स्मार्ट और ग्रीन भविष्य
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
अटेली2 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल1 day agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नारनौल14 hours agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी2 days agoपुलिस-सरपंच विवाद पर गरमाई राजनीति | कांग्रेस नेत्री सुनीता गुर्जर ने सरपंचों का किया समर्थन : भाजपा सरकार पर तीखे आरोप
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | मेघोत बिंजा और मेघोत हाला में जागरूकता अभियान : पुलिस ने नशा मुक्ति और नए कानूनों की दी जानकारी
-
हरियाणा2 days agoमहेंद्रगढ़ | एबीवीपी हरियाणा प्रांत अभ्यास वर्ग की तैयारियां शुरू : व्यवस्था बैठक आयोजित
-
ब्रेकिंग न्यूज़2 days agoचंडीगढ़ | भीषण गर्मी के चलते 25 मई से स्कूलों में छुट्टियां : CM-शिक्षा मंत्री की बैठक में समर वेकेशन एडवांस करने का फैसला