नारनौल | पीस कमेटी की बैठक में कानून व्यवस्था पर मंथन : नशा तस्करों पर कार्रवाई की सराहना | चाइनीज मांझे के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
पीस कमेटी की बैठक में सदस्यों के साथ जनहित और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा करते पुलिस अधीक्षक दीपक।
पीस कमेटी की बैठक में सदस्यों के साथ जनहित और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा करते पुलिस अधीक्षक दीपक।

नारनौल। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक दीपक ने अपने कार्यालय में पुलिस-पब्लिक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक में जिले की शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा वर्तमान सामाजिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत पिछली बैठक में उठाए गए मुद्दों और उन पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा से हुई। पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न मामलों में हुई प्रगति की जानकारी साझा की, जिस पर पीस कमेटी के सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया।

कानून व्यवस्था, नशा विरोधी अभियान और जनसुरक्षा पर विचार-विमर्श करते पुलिस अधीक्षक दीपक व पीस कमेटी सदस्य।

कानून व्यवस्था, नशा विरोधी अभियान और जनसुरक्षा पर विचार-विमर्श करते पुलिस अधीक्षक दीपक व पीस कमेटी सदस्य।

बैठक में मौजूद सदस्यों ने विशेष रूप से नशा तस्करों के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई से समाज में सकारात्मक संदेश जा रहा है और युवाओं को इस बुराई से बचाने में मदद मिल रही है। इसके अलावा महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ाई गई पुलिस गश्त की भी प्रशंसा की गई।

बैठक के दौरान सदस्यों ने बाजारों में बिक रहे खतरनाक चाइनीज मांझे का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि यह मांझा राहगीरों और पक्षियों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल्द ही जिले के विभिन्न बाजारों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। यदि कोई दुकानदार चाइनीज मांझा बेचते या उसका भंडारण करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चाइनीज मांझे और सूदखोरी जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श के दौरान पीस कमेटी बैठक का दृश्य।

चाइनीज मांझे और सूदखोरी जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श के दौरान पीस कमेटी बैठक का दृश्य।

 

इसके अलावा बैठक में सूदखोरों द्वारा लोगों के आर्थिक शोषण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। एसपी दीपक ने बताया कि पुलिस इस समस्या को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2025 और 2026 के दौरान जिले में सूदखोरी से जुड़े 14 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति सूदखोरों के उत्पीड़न या अवैध वसूली का शिकार है तो वह बिना किसी भय के अपने नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराए। पुलिस प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस और आमजन का सहयोग बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से पीस कमेटी जैसी बैठकों का आयोजन किया जाता है, ताकि समाज से जुड़े मुद्दों का समय रहते समाधान किया जा सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक : जिले में 1105 टीबी मरीजों का चल रहा मुफ्त इलाज | निक्षय मित्र बनने की अपील

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद नगराधीश डॉ मंगल सेन।
वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद नगराधीश डॉ मंगल सेन।
नारनौल। देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय टीबी संभाग की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान के 100 ...
Continue Reading

नारनौल | साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई : फर्जी APK से 10 लाख की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश | जयपुर से आरोपी गिरफ्तार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। जिला साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। फर्जी APK फाइल के जरिए एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी के खाते से 10 लाख रुपये से अधिक की रकम उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भ...
Continue Reading

नारनौल | सरकारी स्कूलों के चार मेधावी छात्रों का जापान के सकुरा विज्ञान कार्यक्रम के लिए चयन : विज्ञान और तकनीक सीखने जाएंगे छात्र

रामचन्द्र सैनी
|
जापान में आयोजित सकुरा विज्ञान कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे मेधावी विद्यार्थियों के साथ शिक्षा विभाग की टीम।
जापान में आयोजित सकुरा विज्ञान कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे मेधावी विद्यार्थियों के साथ शिक्षा विभाग की टीम।
नारनौल। हरियाणा के सरकारी स्कूलों के चार मेधावी विद्यार्थियों का चयन जापान के प्रतिष्ठित सकुरा विज्ञान कार्यक्रम-2026 (जापान-एशिया युवा विज्ञान विनिमय कार्यक्रम) के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।...
Continue Reading
Advertisement

Trending