नारनौल | माता सती वेलफेयर समिति ने लगाई विशाल छबील : हजारों लोगों की बुझाई प्यास | राहगीरों को मिली राहत

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
नारनौल। रेवाड़ी रोड पर छबील लगाते समिति अध्यक्ष सिकंदर गहली व अन्य
नारनौल। रेवाड़ी रोड पर छबील लगाते समिति अध्यक्ष सिकंदर गहली व अन्य

नारनौल | भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से माता सती वेलफेयर समिति गहली नारनौल की ओर से शुक्रवार को नींबू पानी की विशाल छबील लगाई गई। यह छबील रेवाड़ी रोड स्थित बस स्टैंड के पास राव मातादीन अस्पताल गली के नजदीक आयोजित की गई। जहां राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर नींबू पानी ग्रहण किया।

इस संबंध में समिति अध्यक्ष सिकंदर गहली ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और गर्मी के मौसम में राहगीरों को ठंडा पेय उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि समिति समय समय पर इस प्रकार के समाजहित के कार्य करती रहेती है। माता सती वेलफेयर समिति गहली सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। समिति द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान, गौ सवामणी तथा अन्य जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इन आयोजनों के माध्यम से समिति समाज में सेवा, सहयोग और जागरूकता का संदेश देने का कार्य कर रही है। छबील कार्यक्रम में विजयपाल एडवोकेट, सुशील एडवोकेट, विरेंद्र घाटासेर, संजय यादव, मनीष शर्मा, अरविंद यादव मांदी, विकास नंबरदार मांदी, हरीमोहन पहलवान, कृष्ण यादव नीरपुर, कुलदीप यादव रामबास, दीपक यादव, प्रवीण, हनुमान, रोहित शर्मा, सुनील कुमार, सन्नी शर्मा, मदनलाल, धीरज सोनी, मनोज यादव, पवन, मोहन सैनी, मोहित सोनी, देवेंद्र योगी, डायमण्ड, कर्मबीर यादव, मदन गहली, संदीप गहली सहित समिति सदस्य मौजूद रहे। लोगों ने समिति की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक : जिले में 1105 टीबी मरीजों का चल रहा मुफ्त इलाज | निक्षय मित्र बनने की अपील

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद नगराधीश डॉ मंगल सेन।
वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद नगराधीश डॉ मंगल सेन।
नारनौल। देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय टीबी संभाग की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान के 100 ...
Continue Reading

नारनौल | साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई : फर्जी APK से 10 लाख की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश | जयपुर से आरोपी गिरफ्तार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। जिला साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। फर्जी APK फाइल के जरिए एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी के खाते से 10 लाख रुपये से अधिक की रकम उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भ...
Continue Reading

नारनौल | पीस कमेटी की बैठक में कानून व्यवस्था पर मंथन : नशा तस्करों पर कार्रवाई की सराहना | चाइनीज मांझे के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पीस कमेटी की बैठक में सदस्यों के साथ जनहित और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा करते पुलिस अधीक्षक दीपक।
पीस कमेटी की बैठक में सदस्यों के साथ जनहित और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा करते पुलिस अधीक्षक दीपक।
नारनौल। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक दीपक ने अपने कार्यालय में पुलिस-पब्लिक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक में जिले की शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा वर्तमान सामाजिक चुनौत...
Continue Reading
Advertisement

Trending