नारनौल | साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई : फर्जी APK से 10 लाख की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश | जयपुर से आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल

नारनौल। जिला साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। फर्जी APK फाइल के जरिए एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी के खाते से 10 लाख रुपये से अधिक की रकम उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने राजस्थान के जयपुर क्षेत्र से आरोपी हर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

यह कार्रवाई साइबर अपराध के नोडल अधिकारी फैजल खान और आईपीएस अधिकारी बैशाख बागी के मार्गदर्शन में साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 25 मार्च को नारनौल निवासी एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने फेसबुक पर “पेंशनर रिटायरमेंट बेनिफिट्स” नाम से एक विज्ञापन देखा था। लिंक पर क्लिक करते ही उसके मोबाइल फोन में एक अज्ञात APK फाइल इंस्टॉल हो गई।

इसके बाद साइबर ठगों ने स्वयं को बैंक के एचआर विभाग का अधिकारी बताकर पीड़ित को फोन किया और बातचीत में उलझाकर उसके मोबाइल का पूरा एक्सेस हासिल कर लिया। कुछ ही समय में आरोपियों ने पीड़ित की फिक्स डिपॉजिट (एफडी) तुड़वाकर उसके बैंक खाते से कुल 10,01,072 रुपये निकाल लिए।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने राजस्थान के सांगानेर निवासी हर्ष को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि एमकॉम डिग्रीधारी और पेशे से अकाउंटेंट हर्ष बिहार के एक कथित मास्टरमाइंड के संपर्क में था और टेलीग्राम व व्हाट्सएप के जरिए साइबर नेटवर्क का हिस्सा बनकर काम कर रहा था।

नारनौल में 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी APK से खाते खाली करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नारनौल में 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी APK से खाते खाली करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह लोगों के मोबाइल में APK फाइल इंस्टॉल करवाकर डिवाइस और बैंकिंग जानकारी तक पहुंच बनाता था। इसके बाद ठगी की रकम को फर्जी नाम से बनाई गई कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) आईडी के खातों में ट्रांसफर किया जाता था, ताकि पैसों के स्रोत को छिपाया जा सके।

पुलिस के अनुसार हर्ष का मुख्य काम ठगी से प्राप्त रकम को विभिन्न लेन-देन के माध्यम से वैध दिखाना था। वह टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए लोगों को डिस्काउंट का लालच देता था और नकद राशि लेकर साइबर ठगी की रकम से उनके बिजली बिल, क्रेडिट कार्ड बिल तथा एलआईसी प्रीमियम का भुगतान करता था। इसके बदले उसे मोटा कमीशन मिलता था।

आरोपी के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन की जांच में कई फर्जी CSC आईडी और साइबर ठगी से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी से 3 लाख 75 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।

जिला पुलिस की टीमें अब आरोपी की निशानदेही पर गिरोह के मुख्य सरगना और अन्य सदस्यों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का मानना है कि जांच में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाले किसी भी आकर्षक विज्ञापन, लिंक या ऑफर पर बिना जांच किए क्लिक न करें तथा किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में APK फाइल या अन्य ऐप डाउनलोड न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाना को दें।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक : जिले में 1105 टीबी मरीजों का चल रहा मुफ्त इलाज | निक्षय मित्र बनने की अपील

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद नगराधीश डॉ मंगल सेन।
वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद नगराधीश डॉ मंगल सेन।
नारनौल। देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय टीबी संभाग की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान के 100 ...
Continue Reading

नारनौल | पीस कमेटी की बैठक में कानून व्यवस्था पर मंथन : नशा तस्करों पर कार्रवाई की सराहना | चाइनीज मांझे के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पीस कमेटी की बैठक में सदस्यों के साथ जनहित और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा करते पुलिस अधीक्षक दीपक।
पीस कमेटी की बैठक में सदस्यों के साथ जनहित और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा करते पुलिस अधीक्षक दीपक।
नारनौल। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक दीपक ने अपने कार्यालय में पुलिस-पब्लिक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक में जिले की शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा वर्तमान सामाजिक चुनौत...
Continue Reading

नारनौल | सरकारी स्कूलों के चार मेधावी छात्रों का जापान के सकुरा विज्ञान कार्यक्रम के लिए चयन : विज्ञान और तकनीक सीखने जाएंगे छात्र

रामचन्द्र सैनी
|
जापान में आयोजित सकुरा विज्ञान कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे मेधावी विद्यार्थियों के साथ शिक्षा विभाग की टीम।
जापान में आयोजित सकुरा विज्ञान कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे मेधावी विद्यार्थियों के साथ शिक्षा विभाग की टीम।
नारनौल। हरियाणा के सरकारी स्कूलों के चार मेधावी विद्यार्थियों का चयन जापान के प्रतिष्ठित सकुरा विज्ञान कार्यक्रम-2026 (जापान-एशिया युवा विज्ञान विनिमय कार्यक्रम) के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।...
Continue Reading
Advertisement

Trending