नारनौल | अधिवक्ता परिषद ने मनीष वशिष्ठ को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी : जिला अध्यक्ष के साथ बने फरीदाबाद विभाग प्रमुख | वकीलों में खुशी की लहर

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
मनीष वशिष्ठ एडवोकेट।
मनीष वशिष्ठ एडवोकेट।

नारनौल | अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष मनीष वशिष्ठ एडवोकेट को संघठन ने महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व सौंपा है। अब मनीष वशिष्ठ एडवोकेट जिला महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष के साथ साथ फरीदाबाद विभाग के विभाग प्रमुख भी होंगे। फरीदाबाद विभाग में फरीदाबाद जिला व पलवल जिला सम्मलित हैं।

गत शनिवार को माधव सृष्टि भवन समालखा (पट्टी कल्याणा) में आयोजित प्रांतीय बैठक में इस आशय की घोषणा की गई। बैठक में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री रणवीर खरकाली, संघठन मंत्री श्रीहरि बोरिकर, मुकेश गर्ग, प्रान्त अध्यक्ष जगरूप सिंह, प्रान्त सचिव शीला तंवर व राष्ट्रीय परिषद सदस्य रविन्द्र बुधवार, चंद्रपाल सिंह चौहान, अशोक सिरसी व उदित गर्ग व हरियाणा के प्रत्येक जिले के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से यह उत्तरदायित्व सौंपा है।

मनीष वशिष्ठ ने राष्ट्रीय व प्रांतीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की वो इस दायित्व को भी निष्ठा पूर्वक निभाएंगे।

नारनौल अधिवक्ता परिषद के सदस्यों व अधिवक्ताओं ने वशिष्ठ की इस नियुक्ति पर खुशी व्यक्त की।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। समाधान शिविर में डीसी अनुपमा अंजली ने सुनीं 108 नागरिकों की समस्याएं : समयबद्ध निपटान के दिए निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजली।
समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से आए 108 नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्वयं शिकायतकर्ताओं की समस...
Continue Reading

नारनौल | पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना : राष्ट्रीय सैनी सभा ने किया सम्मानित

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल में पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया को बुके भेंट कर सम्मानित करते डॉ. राजेंद्र सैनी और मुकेश सैनी।
नारनौल में पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया को बुके भेंट कर सम्मानित करते डॉ. राजेंद्र सैनी और मुकेश सैनी।
नारनौल | आज राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा के प्रदेश सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी एवं जिला उपाध्यक्ष मुकेश सैनी मील वाले ने नारनौल में पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में कानून व्...
Continue Reading

नारनौल | स्वर्गीय चौधरी रामचंद्र एडवोकेट की पुण्य स्मृति में लगाया गया आरओ वाटर कूलर : कार्यवाहक जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षाली चौधरी ने किया लोकार्पण

नितिन यादव
|
नारनौल बार एसोसिएशन में स्वर्गीय चौधरी रामचंद्र की स्मृति में आरओ वाटर कूलर का लोकार्पण
नारनौल बार एसोसिएशन में स्वर्गीय चौधरी रामचंद्र की स्मृति में आरओ वाटर कूलर का लोकार्पण
नारनौल | जिला बार एसोसिएशन नारनौल में स्वर्गीय चौधरी रामचंद्र अधिवक्ता नारनौल कि पुण्य स्मृति मे उनके पुत्र श्री अश्वनी चौधरी व श्री विपिन चौधरी अधिवक्ता द्वारा आर ओ युक्त वाटरकूलर ज्यूडिशियल कोर्ट के मैन गेट के बाहर लगाया गया है, जिसका लोकार्पण आज द...
Continue Reading
Advertisement

Trending