नारनौल | पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना : राष्ट्रीय सैनी सभा ने किया सम्मानित

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
नारनौल में पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया को बुके भेंट कर सम्मानित करते डॉ. राजेंद्र सैनी और मुकेश सैनी।
नारनौल में पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया को बुके भेंट कर सम्मानित करते डॉ. राजेंद्र सैनी और मुकेश सैनी।

नारनौल | आज राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा के प्रदेश सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी एवं जिला उपाध्यक्ष मुकेश सैनी मील वाले ने नारनौल में पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की।

हाल ही में जिले में सक्रिय एक गैंग को शीघ्रता से पकड़ने में पुलिस प्रशासन को मिली सफलता पर डॉ. राजेंद्र सैनी एवं मुकेश सैनी ने पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया को बुके भेंट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि एसपी के कुशल नेतृत्व, तत्परता और ईमानदार कार्यशैली के कारण आमजन में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में चलाया जा रहा नशे के खिलाफ जागरूकता एवं कार्रवाई अभियान अत्यंत सराहनीय साबित हो रहा है। युवाओं को नशे जैसी बुराई से बचाने तथा समाज को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण देने की दिशा में पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयास प्रशंसा के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि एसपी लगातार समाज में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं, जो वास्तव में प्रेरणादायक है। जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैये के कारण उनकी कार्यशैली को लोग काफी सराह रहे हैं।
इस दौरान दोनों समाजसेवियों ने पुलिस प्रशासन को भविष्य में भी इसी प्रकार निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। आरती सिंह राव की पहल से पटीकरा आयुर्वेदिक कॉलेज को बड़ी सौगात : 134.17 करोड़ रुपये से होगा विस्तार | दक्षिण हरियाणा में आयुष शिक्षा का बनेगा प्रमुख केंद्र

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
नारनौल। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से महेंद्रगढ़ जिले के पटीकरा स्थित बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल के विस्तार और आधुनिकीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। प्रदेश सरकार ने कॉलेज परिसर में नए भवनों और आधारभूत...
Continue Reading

नारनौल। बेटी के जन्मदिन पर गोसेवा, पौधारोपण और छबील का आयोजन : सामाजिक सरोकारों से दिया प्रेरक संदेश | संस्थाओं की जनसेवा पहल की सराहना

अनीता
|
बेटी के जन्मदिन पर गोशाला में सवामनी, पौधारोपण और छबील सेवा करते समाजसेवी व परिवारजन।
बेटी के जन्मदिन पर गोशाला में सवामनी, पौधारोपण और छबील सेवा करते समाजसेवी व परिवारजन।
नारनौल। बेटी के जन्मदिन को समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए युवा साथी ग्रुप हरियाणा एवं उड़ान जनसेवा ट्रस्ट, ढाणी बाठोठा के सहयोग से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर गोसेवा, पौधारोपण और छबील लगाकर समाज में सेवा, पर्यावरण ...
Continue Reading

नारनौल। राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ | भाषण प्रतियोगिता में खुशी रही प्रथम

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यक्रम में संबोधित करते आयोजक।
कार्यक्रम में संबोधित करते आयोजक।
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में रविवार को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. नरेश कुमार ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति ज...
Continue Reading
Advertisement

Trending