नारनौल। समाधान शिविर में डीसी अनुपमा अंजली ने सुनीं 108 नागरिकों की समस्याएं : समयबद्ध निपटान के दिए निर्देश

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजली।
समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से आए 108 नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्वयं शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं समयबद्ध निपटान के निर्देश दिए।

नारनौल के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनतीं डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनतीं डीसी अनुपमा अंजली।

शिविर के दौरान राजस्व, नगर निकाय, जन स्वास्थ्य, बिजली, सामाजिक न्याय, पंचायत, सड़क, जल निकासी तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान शिविर सहित अन्य सभी प्लेटफॉर्म पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।

लघु सचिवालय नारनौल में आयोजित समाधान शिविर के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनतीं उपायुक्त अनुपमा अंजली एवं उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी।

लघु सचिवालय नारनौल में आयोजित समाधान शिविर के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनतीं उपायुक्त अनुपमा अंजली एवं उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी।

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि यदि किसी शिकायत का समाधान जिला स्तर पर संभव नहीं है तो संबंधित विभाग अपने मुख्यालय से समन्वय स्थापित कर समस्या के समाधान की प्रक्रिया को तेज करें। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और शिकायतकर्ता को प्रगति की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश किसी समस्या का समाधान संभव नहीं हो पा रहा है तो शिकायतकर्ता को इसके कारणों से अवगत कराना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। इससे लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत होगा।

डीसी ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान और उन्हें संतुष्ट करना ही सरकार तथा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निर्मल नागर, नगराधीश डॉ. मंगलसेन, डीएसपी भारत भूषण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और प्राप्त शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। आरती सिंह राव की पहल से पटीकरा आयुर्वेदिक कॉलेज को बड़ी सौगात : 134.17 करोड़ रुपये से होगा विस्तार | दक्षिण हरियाणा में आयुष शिक्षा का बनेगा प्रमुख केंद्र

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
नारनौल। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से महेंद्रगढ़ जिले के पटीकरा स्थित बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल के विस्तार और आधुनिकीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। प्रदेश सरकार ने कॉलेज परिसर में नए भवनों और आधारभूत...
Continue Reading

नारनौल। बेटी के जन्मदिन पर गोसेवा, पौधारोपण और छबील का आयोजन : सामाजिक सरोकारों से दिया प्रेरक संदेश | संस्थाओं की जनसेवा पहल की सराहना

अनीता
|
बेटी के जन्मदिन पर गोशाला में सवामनी, पौधारोपण और छबील सेवा करते समाजसेवी व परिवारजन।
बेटी के जन्मदिन पर गोशाला में सवामनी, पौधारोपण और छबील सेवा करते समाजसेवी व परिवारजन।
नारनौल। बेटी के जन्मदिन को समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए युवा साथी ग्रुप हरियाणा एवं उड़ान जनसेवा ट्रस्ट, ढाणी बाठोठा के सहयोग से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर गोसेवा, पौधारोपण और छबील लगाकर समाज में सेवा, पर्यावरण ...
Continue Reading

नारनौल। राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ | भाषण प्रतियोगिता में खुशी रही प्रथम

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यक्रम में संबोधित करते आयोजक।
कार्यक्रम में संबोधित करते आयोजक।
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में रविवार को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. नरेश कुमार ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति ज...
Continue Reading
Advertisement

Trending