अटेली | बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश : आयुष्मान आरोग्य मंदिर नावदी में जागरूकता बैठक आयोजित

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
नावदी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता बैठक, लिंग अनुपात सुधारने का दिया संदेश
नावदी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता बैठक, लिंग अनुपात सुधारने का दिया संदेश

अटेली। गिरते लिंग अनुपात पर नियंत्रण एवं बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से सोमवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर नावदी में ग्राम पंचायत के सहयोग से जागरूकता बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा व सम्मान के साथ गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच, उचित देखभाल, जन्म पंजीकरण एवं समय पर टीकाकरण पर विस्तार से चर्चा की गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कुलदीप शर्मा* ने कहा कि बेटी का जन्म अभिशाप नहीं वरदान है। गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच और संस्थागत प्रसव से मातृ-शिशु मृत्यु दर घटाई जा सकती है। कन्या भ्रूण हत्या कानूनी अपराध है, समाज को जागरूक होना होगा। सरपंच मधुबाला* ने अपील करते हुए कहा कि बेटियों को बोझ न समझें।

इन्हें पढ़ाएं, आगे बढ़ाएं। शिक्षित बेटी दो परिवारों को रोशन करती है। पंचायत बेटियों की सुरक्षा व शिक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में गिरते लिंग अनुपात को रोकने में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भूमिका पर बल दिया गया ।

कार्यक्रम में मास्टर बिशन शर्मा, एएनएम मंजू, आशा मंजू, मनीषा तथा आंगनवाड़ी वर्कर निर्मला, मंजू, संतोष समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। भीषण गर्मी में जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में पेयजल संकट : कर्मचारी बोले- दूसरों की प्यास बुझाते हैं | खुद पानी को तरसते हैं

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली-फतेहपुर मार्ग स्थित जन स्वास्थ्य विभाग के अभियंता कार्यालय में पेयजल व्यवस्था नहीं होने से परेशानी झेलते कर्मचारी।
अटेली-फतेहपुर मार्ग स्थित जन स्वास्थ्य विभाग के अभियंता कार्यालय में पेयजल व्यवस्था नहीं होने से परेशानी झेलते कर्मचारी।
अटेली। भीषण गर्मी में दूसरों की प्यास बुझाने वाले खुद प्यास से व्याकुल हो रहे हैं। यह वाक्य कहीं और का नहीं बल्कि जन स्वास्थ्य विभाग के अभियंता कार्यालय फतेहपुर का है । जहां आने जाने वाले नागरिकों को तो दूर की बात यहां कार्यालय में सेवारत कर्मचारियों...
Continue Reading

अटेली। भीषण गर्मी में युवाओं ने पेश की सेवा की मिसाल : बिहाली में राहगीरों के लिए लगाई छबील | पिलाया मीठा ठंडा जल

जितेंद्र सोलंकी
|
-बिहाली में अटेली-बहरोड़ सड़क मार्ग पर मीठा पानी पिलाते हुए।
-बिहाली में अटेली-बहरोड़ सड़क मार्ग पर मीठा पानी पिलाते हुए।
अटेली। भीषण गर्मी और तेज लू के बीच अटेली क्षेत्र के गांव बिहाली के युवाओं ने मानव सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अटेली-बहरोड़ सड़क मार्ग पर छबील लगाकर राहगीरों को मीठा ठंडा जल पिलाया। तपती धूप में सफर कर रहे लोगों के लिए यह सेवा कार्य बड़ी रा...
Continue Reading

अटेली। प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान : श्रीराम सेवा ट्रस्ट ने पाठ्य सामग्री व प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, श्रीराम सेवा ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
अटेली में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, श्रीराम सेवा ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
अटेली। श्रीराम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में गुजरवास स्थित ट्रस्ट कार्यालय, ओम गार्डन में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट से जुड़े 12 वीं कक्षा के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र ...
Continue Reading
Advertisement

Trending