नारनौल। आरती सिंह राव की पहल से पटीकरा आयुर्वेदिक कॉलेज को बड़ी सौगात : 134.17 करोड़ रुपये से होगा विस्तार | दक्षिण हरियाणा में आयुष शिक्षा का बनेगा प्रमुख केंद्र

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।

नारनौल। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से महेंद्रगढ़ जिले के पटीकरा स्थित बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल के विस्तार और आधुनिकीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। प्रदेश सरकार ने कॉलेज परिसर में नए भवनों और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगभग 134.17 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है, जिससे यह संस्थान भविष्य में दक्षिण हरियाणा में आयुष शिक्षा एवं चिकित्सा का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक छात्रावास, फार्मेसी ब्लॉक, अत्याधुनिक लेक्चर हॉल, बहुउद्देश्यीय सभागार, कर्मचारियों के आवास तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवनों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा परिसर में पानी की टंकी, फायर फाइटिंग सिस्टम, आंतरिक सड़कें, पार्किंग, बाउंड्री वॉल तथा भूमि विकास संबंधी कार्य भी कराए जाएंगे, जिससे संस्थान की आधारभूत संरचना और अधिक मजबूत होगी।

गौरतलब है कि बाबापटीकरा आयुर्वेदिक कॉलेज विस्तार परियोजना खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल वर्तमान में क्षेत्र के प्रमुख आयुष चिकित्सा संस्थानों में शामिल है। यहां मरीजों के लिए ओपीडी, आईपीडी, पैथोलॉजी लैब, पंचकर्म केंद्र, ऑपरेशन थिएटर तथा एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। वर्ष 2022-23 से यहां बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) पाठ्यक्रम का संचालन भी किया जा रहा है, जिससे दक्षिण हरियाणा के विद्यार्थियों को आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार आयुष चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पटीकरा स्थित यह संस्थान आने वाले वर्षों में आयुष शिक्षा, अनुसंधान और उपचार का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। आधुनिक सुविधाओं और नए भवनों के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा, वहीं चिकित्सकों और मरीजों को भी आधुनिक सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र के ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आयुष चिकित्सा को बढ़ावा देने तथा पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को आधुनिक संसाधनों से जोड़ने की दिशा में सरकार अनेक योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर रही है।

कॉलेज के विस्तार से न केवल महेंद्रगढ़ जिले बल्कि रेवाड़ी, चरखी दादरी, गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों एवं मरीजों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों ने इस परियोजना को क्षेत्र के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | ई-रिक्शा से दफ्तर पहुंचे एसडीएम उदय सिंह : दिया ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
ई-रिक्शा में सवार होकर निरीक्षण के लिए जाते एसडीएम उदय सिंह।
ई-रिक्शा में सवार होकर निरीक्षण के लिए जाते एसडीएम उदय सिंह।
नारनौल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण की अपील को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को नांगल चौधरी के एसडीएम उदय सिंह ने अनूठी पहल करते हुए अपनी आधिकारिक सरकारी गाड़ी का उपयोग नहीं किया। वे आम ना...
Continue Reading

नारनौल। ई-रिक्शा में सफर कर डीसी अनुपमा अंजली ने दिया ईंधन बचाने का संदेश : बस स्टैंड और पंचायत भवन का किया औचक निरीक्षण

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल बस स्टैंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली एवं अन्य अधिकारी।
नारनौल बस स्टैंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली एवं अन्य अधिकारी।
नारनौल। प्रधानमंत्री के ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उपायुक्त अनुपमा अंजली ने सोमवार को एक अनूठी पहल करते हुए सरकारी वाहनों का काफिला छोड़ अधिकारियों के साथ ई-रिक्शा में सफर किया। उन्होंने लघु सचिवालय से ई-रिक्...
Continue Reading

नारनौल। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों को मिला विशेष प्रशिक्षण : घर-घर पहुंचकर होगा मतदाता सत्यापन अभियान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद बीएलओ व सुपरवाइजर।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद बीएलओ व सुपरवाइजर।
नारनौल। आगामी निर्वाचन संबंधी गतिविधियों को सुचारू और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 71 नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) और सुपरवाइजरों के लिए रविवार को पंचायत भवन नारनौल में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया ...
Continue Reading
Advertisement

Trending