नूंह | पुलिस का साइबर ठगों पर शिकंजा : सोशल मीडिया और फर्जी सिम के जरिए ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

नूंह। जिले में साइबर ठगी के बढ़ते नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम टीम और जांच एजेंसियों ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, फर्जी सिम कार्ड और नकली ऑनलाइन प्रोफाइल के जरिए लोगों को झांसे में लेकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, संदिग्ध चैट, क्यूआर कोड और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं।

पहले मामले में साइबर थाना नूंह ने प्रतिबिंब ऐप और साइबर सेल की मदद से पुन्हाना क्षेत्र के गांव नगला जमालगढ़ निवासी मुकाबिल को गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सोशल मीडिया पर सस्ते दामों में सूट-साड़ी बेचने का लालच देकर लोगों से ऑनलाइन भुगतान करवा लेता था और बाद में संपर्क तोड़ देता था। उसके मोबाइल से कई संदिग्ध चैट, वीडियो, फोटो और क्यूआर कोड बरामद हुए हैं।

दूसरे मामले में अपराध अनुसंधान शाखा तावडू ने पाटुका निवासी अरबाज को दबोचा। आरोपी फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट और सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर पुराने नोटों और दुर्लभ सिक्कों की खरीद-बिक्री का झांसा देता था। उसके कब्जे से पांच मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। जांच में फर्जी प्रोफाइल, संदिग्ध चैट और बारकोड भी सामने आए हैं।

वहीं तीसरे मामले में सीआईए नूंह ने गांव टाई के पास कार्रवाई करते हुए पलवल निवासी मुशर्रफ को गिरफ्तार किया। आरोपी ऑनलाइन पेट शॉप के नाम पर फर्जी फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप अकाउंट चलाकर पशु-पक्षियों की डिलीवरी का झांसा देता था और एडवांस रकम ऐंठ लेता था। उसके पास से दो मोबाइल फोन, कई संदिग्ध सिम कार्ड और शिकायतकर्ताओं के साथ हुई चैट बरामद हुई हैं।

तीनों मामलों में पुलिस ने साइबर ठगी, फर्जी सिम के इस्तेमाल और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। बरामद डिजिटल उपकरणों की तकनीकी जांच की जा रही है, जिससे साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा होने की संभावना है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ : क्षमता से अधिक बच्चों को ढो रही टाटा मैजिक सीज | वीडियो वायरल होने पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बबीता वर्मा
|
नूंह में स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाकर ले जा रही टाटा मैजिक
नूंह में स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाकर ले जा रही टाटा मैजिक
नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में एक निजी स्कूल के बच्चों को क्षमता से अधिक संख्या में भरकर ले जा रही टाटा मैजिक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने तत...
Continue Reading

फतेहाबाद। टोहाना में ITI छात्र पर लाठी-डंडों से हमला : गंभीर रूप से घायल स्टूडेंट को किया अग्रोहा रेफर | पुरानी रंजिश के कारण पीटा

राजेश भाम्भू
|
घायल युवक शिंपू से पूछताछ करते पुलिस कर्मी
घायल युवक शिंपू से पूछताछ करते पुलिस कर्मी
फतेहाबाद। टोहाना शहर के रेलवे रोड पर सोमवार को 20 वर्षीय आईटीआई छात्र शिंपू पर 15-20 युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में शिंपू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टर ने अग्...
Continue Reading

फतेहाबाद | गर्मी बढ़ते ही नहरों की ओर बढ़ा बच्चों का रुझान : स्कूल छुट्टियों के पहले दिन नहरों में उमड़ी भीड़ | हादसों का खतरा बढ़ा

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद में गर्मी के दौरान नहर में नहाते और मस्ती करते बच्चे।
फतेहाबाद में गर्मी के दौरान नहर में नहाते और मस्ती करते बच्चे।
फतेहाबाद। जिले में गर्मियों की स्कूल छुट्टियां शुरू होते ही पहले ही दिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों का रुझान नहरों की तरफ देखने को मिला। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बच्चे नहरों में नहाते नजर आए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छोटे-छोटे बच्चे बिना...
Continue Reading
Advertisement

Trending