नारनौल। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों को मिला विशेष प्रशिक्षण : घर-घर पहुंचकर होगा मतदाता सत्यापन अभियान

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद बीएलओ व सुपरवाइजर।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद बीएलओ व सुपरवाइजर।

नारनौल। आगामी निर्वाचन संबंधी गतिविधियों को सुचारू और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 71 नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) और सुपरवाइजरों के लिए रविवार को पंचायत भवन नारनौल में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार किया गया, जिसकी अध्यक्षता नांगल चौधरी के एसडीएम उदय सिंह ने की।

नारनौल के पंचायत भवन में आयोजित बीएलओ और सुपरवाइजरों के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी।

नारनौल के पंचायत भवन में आयोजित बीएलओ और सुपरवाइजरों के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीएम उदय सिंह ने निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करे। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

पंचायत भवन नारनौल में बीएलओ और सुपरवाइजरों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण देते एसडीएम उदय सिंह।

पंचायत भवन नारनौल में बीएलओ और सुपरवाइजरों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण देते एसडीएम उदय सिंह।

इस दौरान मास्टर ट्रेनर साकेत यादव ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को आगामी चुनावी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करेंगे तथा मतदाता सत्यापन का कार्य करेंगे। इसी अवधि में सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन और घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 14 जुलाई तक मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन (पुनर्संरचना) कार्य पूरा किया जाएगा, जबकि 21 जुलाई को मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक मतदाता सूची संबंधी दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावों और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 21 जुलाई से 18 सितंबर तक चलेगी तथा 22 सितंबर को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

निर्वाचन तहसीलदार सुरेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन कार्यालय द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 शुरू किया गया है। इस नंबर पर संपर्क कर मतदाता सूची, मतदान केंद्र और निर्वाचन संबंधी अन्य जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं।

कार्यक्रम में 70-नारनौल विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन कानूनगो राकेश कुमार तथा 71-नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के कानूनगो पवन सहित बड़ी संख्या में बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | ई-रिक्शा से दफ्तर पहुंचे एसडीएम उदय सिंह : दिया ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
ई-रिक्शा में सवार होकर निरीक्षण के लिए जाते एसडीएम उदय सिंह।
ई-रिक्शा में सवार होकर निरीक्षण के लिए जाते एसडीएम उदय सिंह।
नारनौल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण की अपील को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को नांगल चौधरी के एसडीएम उदय सिंह ने अनूठी पहल करते हुए अपनी आधिकारिक सरकारी गाड़ी का उपयोग नहीं किया। वे आम ना...
Continue Reading

नारनौल। यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एक सप्ताह में 2303 चालान | ओवरस्पीड व रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर शिकंजा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में विशेष ट्रैफिक अभियान के दौरान वाहनों की जांच करती पुलिस टीम।
नारनौल में विशेष ट्रैफिक अभियान के दौरान वाहनों की जांच करती पुलिस टीम।
नारनौल। सड़क सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए एक सप्ताह में 2303 वाहनों के चालान किए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया के निर्देश पर 18 मई से 24 मई तक चलाए गए इस अभियान के दौरान बिना नंब...
Continue Reading

नारनौल। आरती सिंह राव की पहल से पटीकरा आयुर्वेदिक कॉलेज को बड़ी सौगात : 134.17 करोड़ रुपये से होगा विस्तार | दक्षिण हरियाणा में आयुष शिक्षा का बनेगा प्रमुख केंद्र

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
नारनौल। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से महेंद्रगढ़ जिले के पटीकरा स्थित बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल के विस्तार और आधुनिकीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। प्रदेश सरकार ने कॉलेज परिसर में नए भवनों और आधारभूत...
Continue Reading
Advertisement

Trending