ज़िला
नारनौल। मनचलों पर कार्रवाई और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान : पुलिस ने युवाओं को किया जागरूक
नारनौल। शहर में कानून व्यवस्था मजबूत करने और युवाओं को सही दिशा देने के उद्देश्य से नारनौल पुलिस द्वारा मेहता चौक, खेरखड़ी मोहल्ला और किला रोड क्षेत्र में विशेष जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए बाइक पर घूम रहे युवकों की पहचान की जांच की तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

शहर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक का चालान करती महिला पुलिस अधिकारी।
पुलिस टीम ने मेहता चौक और खेरखड़ी मोहल्ला क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान बाइक पर घूम रहे कई युवकों को रोककर उनकी पहचान सत्यापित की। इस दौरान उनके परिजनों को मौके पर बुलाया गया तथा संबंधित युवकों का विवरण पुलिस रजिस्टर में दर्ज किया गया। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के चालान काटे गए और उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को अनावश्यक रूप से सड़कों पर घूमने से बचने और कानून का पालन करने की हिदायत दी।

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच कर नियमों का पालन करने की हिदायत देती पुलिस टीम।
अभियान के दौरान दो युवकों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया, जहां रोजनामचा में उनकी रिपोर्ट दर्ज की गई। बाद में उन्हें उनकी माताओं के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस ने दोनों युवकों को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं किला रोड क्षेत्र में पुलिस द्वारा नशा मुक्ति एवं यातायात जागरूकता अभियान भी चलाया गया। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए नुकसानदायक है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि यदि उनके क्षेत्र में कोई व्यक्ति नशा करता है या नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

शहर को सुरक्षित और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से युवाओं को जागरूक करते हुए पुलिसकर्मी।
पुलिस ने बताया कि नशे की लत से पीड़ित लोगों का उपचार सिविल अस्पताल नारनौल में कराया जा सकता है तथा जरूरत पड़ने पर पुलिस हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी। अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को आपातकालीन सहायता नंबर 112 की भी जानकारी दी गई और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल इस नंबर पर संपर्क करने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर को सुरक्षित, अपराधमुक्त और नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे तथा युवाओं को जागरूक करने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
नारनौल | ई-रिक्शा से दफ्तर पहुंचे एसडीएम उदय सिंह : दिया ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण का संदेश
नारनौल। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों को मिला विशेष प्रशिक्षण : घर-घर पहुंचकर होगा मतदाता सत्यापन अभियान
नारनौल। यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एक सप्ताह में 2303 चालान | ओवरस्पीड व रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर शिकंजा
-
कनीना3 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
निजामपुर6 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
अटेली6 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नांगल चौधरी3 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नांगल चौधरी3 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार