ज़िला
फतेहाबाद | दुर्लभ सांभर हिरण का रेस्क्यू : वन विभाग ने जांच के लिए हिसार भेजा
फतेहाबाद | बीघड़ रोड के पास दुर्लभ सांभर प्रजाति का हिरण मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
वन विभाग के इंस्पेक्टर जयविन्द्र नेहरा ने बताया कि रेस्क्यू किया गया हिरण करीब 3 साल का नर सांभर है। सांभर प्रजाति सामान्यतः फरीदाबाद, अंबाला और पंचकूला क्षेत्रों में पाई जाती है, जबकि फतेहाबाद क्षेत्र में यह प्रजाति नहीं मिलती। ऐसे में यहां इसका दिखाई देना वन विभाग के लिए भी हैरानी का विषय है।
इंस्पेक्टर नेहरा ने बताया कि सांभर हिरण की यह प्रजाति बेहद कम देखने को मिलती है और धीरे-धीरे लुप्त होने की कगार पर पहुंच रही है। हिरण पूरी तरह सुरक्षित है तथा प्राथमिक जांच के बाद उसे हिसार भेज दिया गया है, जहां उसकी देखभाल और आगे की जांच की जाएगी।
वन विभाग की टीम अब आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान भी चलाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हिरण अकेला आया था या उसके साथ कोई अन्य वन्य जीव भी क्षेत्र में मौजूद है। विभाग यह भी जांच करेगा कि सांभर हिरण आखिर फतेहाबाद क्षेत्र तक कैसे पहुंचा।
वन विभाग ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार का वन्य जीव दिखाई दे तो तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस दौरान राधेश्याम नाढोड़ी ने भी वन विभाग की टीम का सहयोग किया।
फतेहाबाद | मकानों की गणना में फतेहाबाद प्रदेश में टॉप पर : हाउस लिस्टिंग का काम 99.89 फीसदी पूरा | यमुनानगर दूसरे और जींद तीसरे नंबर पर
नूंह। बृज 84 कोस परिक्रमा यात्रा को लेकर नूंह पुलिस अलर्ट : सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नूंह | पुलिस का साइबर ठगों पर शिकंजा : सोशल मीडिया और फर्जी सिम के जरिए ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
-
कनीना3 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
निजामपुर6 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
अटेली6 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नांगल चौधरी3 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नांगल चौधरी3 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार